
पथानामथिट्टा, 11 अक्टूबर . केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित अडूर जनरल हॉस्पिटल में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) और डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) नेताओं के साथ मारपीट करने के आरोप में यूथ कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
यूथ कांग्रेस के नेता राहुल मामकूटथिल समेत 26 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं. इस मामले में राहुल मामकूटथिल को पहला आरोपी बनाया गया है. फेनी निनन और अनंतू गोहन भी इस मामले में आरोपी हैं. यह विवाद अडूर और एझमकुलम में शुरू हुआ.
दिल्ली में Police की कार्रवाई के खिलाफ डीवाईएफआई के विरोध प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस के साथ झड़प हुई. आरोप है कि इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अडूर जनरल हॉस्पिटल में इलाज करा रहे डीवाईएफआई और एसएफआई सदस्यों के साथ मारपीट की. इस हमले में एसएफआई अडूर एरिया सेक्रेटरी जहीर शमीर और एसएफआई पथानामथिट्टा डिस्ट्रिक्ट जॉइंट सेक्रेटरी प्रणव जयकुमार घायल हो गए.
हमलावर चार कारों में सवार होकर कैजुअल्टी सेक्शन पहुंचे, जहां डीवाईएफआई और एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद थे, और उन्होंने बेरहमी से उनके साथ मारपीट की. एसएफआई नेताओं ने बताया कि हमलावरों ने हमला करने से पहले पूछा कि क्या वे एसएफआई या डीवाईएफआई कार्यकर्ता हैं. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि समूह ने उन्हें डंडों से पीटा और लात मारी.
जहीर और प्रणव की शिकायतों के आधार पर अडूर Police की ओर से मामला दर्ज किया गया. इस मामले में राहुल मामकूटथिल को मुख्य आरोपी बनाया गया है और 20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है.
–
एसडी/पीएम
Skip to content