केरल के तीर्थयात्रियों ने थिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर कड़ी सुरक्षा के बीच सिकंदर दरगाह का किया दौरा

मदुरै, 28 नवंबर . Supreme Court के उस निर्देश के बाद, जिसमें पहाड़ी की चोटी पर स्थित ‘दीपाथून’ (स्तंभ) पर ‘दीपाम’ (दीपक) जलाने की अनुमति दी गई थी. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच Saturday को केरल से आए 95 तीर्थयात्रियों के एक समूह ने तमिलनाडु के मदुरै में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित सिकंदर दरगाह का दौरा किया और प्रार्थनाएं की.

से ​​बात करते हुए केरल के एक तीर्थयात्री शरीफ ने बताया कि उनका समूह पवित्र स्थानों के दर्शन करने और प्रार्थना करने आया है.

उन्होंने कहा कि हम 95 लोगों का एक समूह हैं जो पवित्र स्थानों पर जा रहे हैं और ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं. हमारी इस यात्रा के पीछे कोई विशेष अनुष्ठान या अन्य कोई उद्देश्य नहीं है. हम आज सुबह ही पहुंचे हैं और सिकंदर दरगाह की मेरी यह पहली यात्रा है. अपनी इस यात्रा के दौरान हम एरवाडी भी जाएंगे.

तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे मदुरै घूमने के लिए केरल से आए थे और उन्होंने प्रार्थना करने के लिए दरगाह जाने का फैसला किया. प्रार्थना पूरी करने के बाद समूह के सदस्यों को पहाड़ी से नीचे उतरते देखा गया.

इस बीच, Supreme Court के निर्देश के अनुपालन में Saturday को ‘दीपाथून’ (पत्थर के खंभे) पर पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम से पहले तिरुपरनकुंद्रम में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी गई है.

Policeकर्मी पहाड़ी परिसर में प्रवेश की अनुमति देने से पहले सिकंदर दरगाह जाने वालों और सबरीमाला के भक्तों सहित सभी आगंतुकों के आधार कार्ड और व्यक्तिगत विवरणों की जांच कर रहे हैं.

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कार्यक्रम के शांतिपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए इलाके में केंद्रीय सुरक्षा बलों को भी तैनात किया गया है.

Friday देर रात कोयंबटूर से कमांडेंट सुनील कुमार के नेतृत्व में केंद्रीय सुरक्षा बलों का 130 जवानों वाला पहला दस्ता तिरुपरनकुंद्रम पहुंचा.

तिरुपरनकुंद्रम मुरुगन मंदिर, पहाड़ी परिसर, दीपाथून और सिकंदर दरगाह के आसपास के इलाकों सहित कई संवेदनशील जगहों पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है.

यह तैनाती पहाड़ी की चोटी पर स्थित पत्थर के खंभे पर पारंपरिक दीप जलाने को लेकर चल रहे लंबे धार्मिक, Political और कानूनी विवाद के बीच की गई है. इस मुद्दे पर विभिन्न धार्मिक संगठनों और Political दलों के अलग-अलग विचार हैं.

Supreme Court के निर्देश को लागू करने के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह के टकराव को रोकने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है.

–

डीकेएम/पीएम