केदारताल हिमस्खलन में चार ट्रैकरों के शव बरामद, दो की हुई पहचान; फिर शुरू होगा सर्च ऑपरेशन

उत्तरकाशी, 4 नवंबर . केदारताल ट्रैक पर भारी हिमपात और हिमस्खलन ने आठ सदस्यीय ट्रेकिंग दल को मौत के मुहाने पर पहुंचा दिया. करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर लापता सात ट्रैकरों और एक गाइड की तलाश में चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान Wednesday को चार ट्रैकरों के शव बरामद किए गए.

हेलीकॉप्टर के माध्यम से चारों शवों को केदारताल से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी लाया गया. मृतकों में दो युवतियों की पहचान उनके परिजनों ने कर ली है जबकि दो अन्य शवों की शिनाख्त की जानी बाकी है. लापता चार अन्य ट्रैकरों की तलाश के लिए Thursday पांच नवंबर को फिर से सर्च अभियान चलाया जाएगा.

जनपद आपातकालीन परिचालन केंद्र उत्तरकाशी के अनुसार, एसडीआरएफ और निम की संयुक्त टीम ने Wednesday सुबह आठ बजे से लापता ट्रैकरों के संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की. सर्च अभियान के दौरान हिमस्खलन में दबे एक महिला और एक पुरुष के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए. इससे पहले भी अभियान के दौरान शव बरामद किए गए थे. दिनभर चले अभियान में कुल चार शवों को हेलीकॉप्टर से मातली हेलीपैड पहुंचाया गया.

रेस्क्यू अभियान के लिए हेलीकॉप्टर वीटी-आरजेजी ने Wednesday सुबह 10:30 बजे देहरादून से उड़ान भरकर 10:55 बजे मातली हेलीपैड पहुंचा. इसके बाद केदारताल क्षेत्र में करीब 50 किलोग्राम राशन, आवश्यक ब्यूटेन गैस और अन्य राहत सामग्री पहुंचाई गई. हेलीकॉप्टर ने केदारताल से तीन शवों को लेकर मातली पहुंचाया. दोपहर में पुनः केदारताल के लिए उड़ान भरकर एक अन्य शव को मातली हेलीपैड पहुंचाया गया. अभियान के बाद हेलीकॉप्टर दोपहर 2:35 बजे मातली से देहरादून के लिए रवाना हुआ.

जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में परिजनों ने दो मृतकों की पहचान वर्तिका वर्मा (28) और दीपिका वर्मा (29) निवासी गायत्री पुरम, विकासनगर, Lucknow के रूप में की. शेष दो शवों की पहचान के लिए परिजन उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं. रिपोर्ट के अनुसार, परिजनों की वर्तमान लोकेशन हरिद्वार बताई गई है. Police ने दोनों मृतक महिलाओं के शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है.

रेस्क्यू अभियान के दौरान मातली हेलीपैड पर तहसीलदार भटवाड़ी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी, आपदा प्रबंधन टीम, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, मेडिकल टीम, पूर्ति विभाग और आईटीबीपी के जवान आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ तैनात रहे. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य पूरे अभियान की लगातार निगरानी कर रहे हैं.

Wednesday को सर्च अभियान अपराह्न तीन बजे समाप्त किया गया, जिसके बाद संयुक्त टीम वापस बेस कैंप पहुंच गई. अब Thursday को मौसम अनुकूल रहने पर पुनः खोज अभियान चलाकर शेष चार लापता ट्रैकरों की तलाश की जाएगी.

–

एएमटी/पीएम