
पुणे, 17 अक्टूबर . कारोबारी केतन अग्रवाल मर्डर केस में उसके पिता विशाल अग्रवाल ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. उन्होंने ज्यूडिशियरी, Police और राज्य Government पर भरोसा जताया. इसी के साथ उन्होंने उज्ज्वल निकम को स्पेशल प्रॉसिक्यूटर अपॉइंट करने और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने के लिए Chief Minister को धन्यवाद दिया और आरोपियों के लिए मौत की सजा की मांग की.
विशाल अग्रवाल ने Saturday को समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उज्ज्वल निकम का जो अभी डांगराली गांव का फैसला आया है, उससे मुझे पूरा उम्मीद है कि जिस तरह उस लड़के को फांसी की सजा हुई है, जो भी सबूतों के प्रभाव थे, जिसकी वजह से उसको फांसी की सजा हुई है, इससे उस लड़की के घरवालों को इंसाफ मिला. ऐसे फैसले से लोगों का वापस न्याय व्यवस्था पर विश्वास बैठता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि जैसे मेरठ न्यायाधीश ने इन दोनों मामलों में उन दोनों लड़कियों और उनके प्रेमियों को फांसी की सजा दिलाई है, इससे समाज में एक नया दौर आएगा. वैसे उन बेचारे दो लड़कों, जिनकी कोई गलती भी नहीं थी, उनका इतनी बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था. उनके घरवालों का जो नुकसान हुआ, उसकी भरपाई तो कोई कर नहीं सकता, लेकिन उनको इंसाफ के लिए जो न्यायमूर्ति मेरठ और वहां के Police, आयुक्तालय, पब्लिक प्रोसिक्यूटर ने किया है, इन सबकी मेहनत से जो उन सब कातिलों को फांसी की सजा हुई है. इस फैसले से पूरे समाज में एक नया दौर होगा.
लोगों को डर लगेगा किसी का कत्ल करने से और शायद कुछ जो बच्चे बेकसूर होते हैं, लड़का हो या लड़की, जो किसी और के गुस्से से या उनकी जो सोच है, उनसे मर जाते हैं या कोई मर्डर कर देता है, तो उन पर लगाम लगेगी. उन्हें डर लगेगा कि अभी किसी का कत्ल करना इतना आसान नहीं है.
जज ने जो इंसाफ किया है, जो फांसी की सजा दी है, वह बहुत ही सराहनीय है. मुझे पूरा उम्मीद है कि मुझे भी मेरे बेटे केतन के कत्ल में सिया और चेतन चौधरी को फांसी की सजा होगी. इस बात पर मुझे पूरा भरोसा है और न्यायमूर्ति से मैं यह निवेदन करूंगा कि वह जल्द से जल्द इस केस को चला कर और मुझे इंसाफ दे.
जब मेरे बेटे का 18 जून 2026 को कत्ल हुआ, उसके बाद से ही मुझे ग्रामीण Police आयुक्तालय ने बहुत सपोर्ट किया. हमेशा जो भी इंसाफ के लिए लड़ने के लिए जितनी जरूरत थी, उससे अच्छा उन्होंने पूरी जांच की. जांच के लिए मैं Chief Minister जी से निवेदन करके आया था कि इस केस में मुझे स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर, सिरुजुअल निकमजी की अपॉइंटमेंट और फास्ट ट्रैक दी जाएं.
मैंने उनसे अनुमति और ऑर्डर के लिए विनती की. उन्होंने तुरंत मेरी दोनों मांगों को स्वीकार किया और फिर अभी उसमें चारशीट भी दाखिल हो गई. मैं 2 दिन पहले फिर से Chief Minister जी से निवेदन लेके मिला था. उन्होंने मेरा निवेदन स्वीकार कर मुझे भरोसा दिलाया कि 2 दिनों के अंदर ऑर्डर्स हो जाएंगे.
मैं Chief Minister जी का हाथ जोड़के शुक्रिया करना चाहता हूं कि उन्होंने उनके कहेनुसार 2 दिन के अंदर उज्ज्वल निकम (स्पेशल पब्लिक प्रोसिक्यूटर) की नियुक्ति कर दी और अभी फास्ट ट्रैक में भी यह केस चलाने का मुझे आश्वासन दिया है. मैं Chief Minister जी से दिल से उनका शुक्रिया करता हूं कि उन्होंने मेरे बच्चे के लिए जो आगे बढ़कर मेरी सहायता की है, मैं उनके ये उपकार कभी भूल नहीं सकता.
उन्होंने कहा कि मैं उज्ज्वल निगम जी से भी यही उम्मीद रखता हूं. मुझे उम्मीद है और यकीन है कि निकम जी इस केस को बहुत अच्छे से लड़ेंगे और सिया और चेतन को फांसी की सजा दिलाएंगे.
–
डीके/
Skip to content