
हैदराबाद, 15 नवंबर . India राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने Sunday को कहा कि तेलंगाना की नींव आत्मसम्मान के सिद्धांत पर रखी गई थी लेकिन ऐसा लगता है कि कांग्रेस और भाजपा कभी इसे समझ नहीं पाएंगी.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, “तेलंगाना में कांग्रेस और भाजपा नेताओं में अपने पद की गरिमा बनाए रखने का गुण शायद ही देखने को मिलता है. Chief Minister रेवंत रेड्डी गांधी परिवार के अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) की तरह व्यवहार कर रहे हैं और पीसीसी अध्यक्ष व मंत्री राहुल गांधी की बाइक के पीछे किसी नौकर की तरह दौड़ रहे हैं.”
बीआरएस के नेता ने Saturday को हैदराबाद में हुए एक कार्यक्रम के दृश्यों पर प्रतिक्रिया दी, जहां कांग्रेस सांसद और Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ‘गिग वर्कर्स’ (असंगठित क्षेत्र के कामगारों) के साथ एक बाइक रैली निकाली थी.
रामा राव ने भाजपा के राज्य नेताओं की भी आलोचना की. पूर्व मंत्री ने लिखा, “इसी तरह, Union Minister और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अमित शाह के पैर छू रहे हैं और उनकी चप्पलें उठा रहे हैं. यह कितना शर्मनाक और अशोभनीय व्यवहार है!”
उन्होंने कहा, “तेलंगाना की नींव आत्मसम्मान के सिद्धांत पर रखी गई थी. ऐसा लगता है कि ये दोनों राष्ट्रीय पार्टियां कभी इसे समझ नहीं पाएंगी.”
बीआरएस ने Chief Minister रेवंत रेड्डी की आलोचना करते हुए कहा कि वे राहुल गांधी के “अंगरक्षक (बॉडीगार्ड) की तरह व्यवहार” कर रहे हैं. तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ को उस बाइक के पीछे दौड़ते हुए देखा गया, जिसे राहुल गांधी चला रहे थे.
हालांकि, टीपीसीसी प्रमुख ने बताया कि वह भी बाइक चला रहे थे लेकिन वह फिसल गई. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी ने देखा कि वे उनके बगल में नहीं हैं, तो उन्होंने उन्हें बुलाया. महेश कुमार गौड़ ने कहा कि वे इसलिए दौड़ पाए क्योंकि वे फिट हैं. उन्होंने राहुल गांधी के साथ दौड़ने को अपना सौभाग्य बताया.
इस बीच, बीआरएस ने राहुल गांधी से पूछा है कि उन्होंने किस हैसियत से राज्य Government के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया.
बीआरएस ने social media पर एक पोस्ट में राहुल गांधी से कहा कि केवल संविधान को हाथ में पकड़ना और बड़ी-बड़ी बातें करना काफी नहीं है, साथ ही उन्हें सलाह दी कि “पहले इसके मूल्यों को सीखें.”
बीआरएस ने पूछा, “आप किस हैसियत से राज्य Government के कार्यक्रमों में शामिल होते हैं? किस प्रोटोकॉल के तहत आप सरकारी योजनाओं का उद्घाटन करते हैं?”
राहुल गांधी ने Saturday को तेलंगाना में ‘गिग वर्कर्स’ के लिए एक कल्याणकारी पैकेज की घोषणा की. उन्होंने राज्य Government द्वारा आयोजित ‘India समिट’ के समापन सत्र को भी संबोधित किया.
–
एएसएच/पीएम
Skip to content