केजरीवाल को धमकी वाला कॉल फर्जी निकला, पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा

चंडीगढ़, 12 नवंबर . दिल्ली के पूर्व Chief Minister और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में Police जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ है. Police जांच में धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया है.

इस मामले में तिलक नगर से विधायक जरनैल सिंह को धमकी भरा फोन और व्हाट्सऐप मैसेज भेजा गया था. विधायक ने 6 नवंबर को मोहाली के एसएसपी के पास शिकायत दर्ज करवाई थी.

शिकायत में बताया गया था कि आरोपी ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताते हुए केजरीवाल से 7 करोड़ रुपये दिलाने की धमकी दी. पैसे न देने पर केजरीवाल और उनकी बेटी हर्षिता केजरीवाल को जान से मारने की धमकी भी दी गई थी.

शिकायत के आधार पर मोहाली Police ने बीएनएस और आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था. मामले की जांच साइबर क्राइम थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार को सौंपी गई थी.

वहीं, Police आरोपी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल, आईपी लॉग और लोकेशन की जांच कर रही थी. विधायक ने केजरीवाल और उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की थी. Police जांच के दौरान धमकी वाला कॉल फर्जी पाया गया. कॉल करने वाला आदमी रोहतक का बताया जा रहा है.

सूत्र के मुताबिक, कॉल करने वाला किसी Political पार्टी का कार्यकर्ता है. Police अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि आखिर फर्जी कॉल क्यों किया गया और इसके पीछे क्या मकसद था. इस पूरे मामले पर आम आदमी पार्टी का कहना है कि पंजाब को बदनाम करने की साजिश है. पार्टी का आरोप है कि इस तरह के फर्जी कॉल के जरिए पंजाब की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है.

–

पीएम