
रांची, 22 अक्टूबर . केंद्र Government के 12 वर्षों के कार्यकाल में विकास, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के प्रयासों को सामने रखने के लिए Thursday को रांची में तीन दिवसीय ‘स्वर्णिम India एक्सपो 2026’ की शुरुआत हुई. रांची क्लब में आयोजित इस प्रदर्शनी में केंद्र Government की प्रमुख योजनाओं, देश की विकास यात्रा और वर्ष 2047 तक India को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को प्रदर्शित किया गया है.
Jharkhand के Governor संतोष कुमार गंगवार ने इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी मौजूद रहे. प्रदर्शनी की थीम ‘12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ रखी गई है. इसके जरिए केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. प्रदर्शनी में चित्रों, एलईडी स्क्रीन और सूचना पुस्तिकाओं के माध्यम से विकास, सामाजिक कल्याण, आत्मनिर्भर India और विकसित India के संकल्प को प्रस्तुत किया गया है.
उद्घाटन के बाद Governor संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि India विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचे और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. उन्होंने विकसित India के लक्ष्य को हासिल करने के लिए नागरिकों की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया. प्रदर्शनी में केंद्र Government की योजनाओं और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं को एक ही स्थान पर देखने और समझने का अवसर उपलब्ध कराया गया है. इसका उद्देश्य लोगों को योजनाओं की जानकारी देना और देश की विकास यात्रा से जोड़ना है.
प्रदर्शनी में आत्मनिर्भर India की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और वर्ष 2047 तक विकसित India के निर्माण की परिकल्पना को भी प्रमुखता दी गई है. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के अलावा राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक सीपी सिंह, रांची की महापौर रोशनी खलखो और उपमहापौर नीरज कुमार ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया. जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी में प्रस्तुत विषयों और जानकारी की सराहना की.
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग और स्कूली विद्यार्थी पहुंच रहे हैं. चित्रों और डिजिटल माध्यमों के जरिए प्रस्तुत जानकारी से खासकर विद्यार्थियों को केंद्र Government की योजनाओं, देश में हो रहे बदलावों और विकसित India के लक्ष्य को समझने का अवसर मिल रहा है.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content