
New Delhi, 23 सितंबर . सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए केंद्र Government ने Wednesday को बड़ा कदम उठाते हुए ऐलान किया है कि इस Sunday को बैंक खुले रहेंगे.
Government की ओर से इस कदम को उठाने का उद्देश्य हड़ताल के बीच आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधा समय पर उपलब्ध कराना है.
वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया कि यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 28 से 30 सितंबर, 2026 तक तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल बुलाई है. यह हड़ताल 26 और 27 सितंबर की वीकेंड की छुट्टियों के ठीक बाद हो रही है, इसलिए Government ने नागरिकों की बैंकिंग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पहले से ही जरूरी कदम उठाए हैं.
यह सुनिश्चित करने के लिए कि आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों, सभी पब्लिक सेक्टर बैंक और रीजनल रूरल बैंक Sunday, 27 सितंबर 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे.
बयान में आगे कहा गया कि भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को 27 सितंबर को पूरी तरह से चालू रखने की मंजूरी दे दी है.
मंत्रालय ने दोहराया कि बैंक, ग्राहकों की भलाई और सुविधा Government की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. Government और बैंक प्रबंधन ने यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को टालने की अपील की है, और यह पक्का करने के लिए भी कदम उठाए हैं कि जरूरी बैंकिंग सेवाएं बिना किसी रुकावट के चलती रहें.
हड़ताल में बैंक यूनियन की प्रमुख मांग हफ्ते के दौरान पांच कार्यदिवस व्यवस्था लागू करने की है.
बैंकिंग यूनियन का कहना है कि मार्च 2024 में बाइलेटरल वेज रिवीजन एग्रीमेंट में पांच कार्यदिवस की योजना पर सहमति बनी थी, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया है.
–
एबीएस
Skip to content