
New Delhi, 19 नवंबर . केंद्र Government ने अपनी सही नीतियों से केवल बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है. यह बयान Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को दिया.
Prime Minister मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक और वार्षिक सम्मेलन में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 1970 के दशक में, जब ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया गया था, तब India की जनसंख्या लगभग 50 करोड़ थी.
उस समय भी गरीबी को खत्म किया जा सकता था, लेकिन फिक्की इस बात का गवाह है कि उस समय की नीतियों में कमियां थीं और दुर्भाग्य से, सही इरादे की भी कमी थी.
जब हमने सही नीतियों और सही इरादे के साथ काम किया, तो महज 12-13 वर्षों में 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया.
इसके अलावा, Prime Minister मोदी ने इंडस्ट्री से अपील करते हुए कहा कि अगले 20 वर्षों में अपने हर दीर्घकालिक निवेश निर्णय में ‘इंडिया फर्स्ट’ को अपना आधार बनाएं.
इससे देश आत्मनिर्भर बनेगा और आपके व्यापार की वृद्धि के लिए भी नया अवसर खुलेगा.
साथ ही कहा कि इंडस्ट्री के लिए भी जरूरी है कि वो आत्मचिंतन करें और तय करें अगले 20 वर्षों में क्या हासिल करना है और 2047 विकसित India में कैसे योगदान दे सकते हैं.
Prime Minister मोदी ने कहा कि आज जब देश “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पर आगे बढ़ रहा है, तो Government भी आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को तैयार है.
उन्होंने इंडस्ट्री से कहा कि आपका पुरानी Governmentों का अनुभव इतना खट्टा है कि उसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है. यह पुरानी Government नहीं है, यह दोस्त Government है. यह दोस्ती निभाना जानती है और आप मेरे सच्चे दोस्त हैं. इसलिए बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी है.
–
एबीएस
Skip to content