
New Delhi, 2 सितंबर . वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Wednesday को कहा कि Government को उम्मीद है कि डेटा सेंटर क्षेत्र में निवेश करीब 200 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. यह India की तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था और एआई इकोसिस्टम से बड़े पैमाने पर पैदा हुए अवसरों को दर्शाता है.
Union Minister ने यहां “ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) फॉर स्केलिंग इंडिया डेटा सेंटर इकोसिस्टम” विषय पर आयोजित सीईओ राउंडटेबल के दौरान कहा कि डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए India दुनिया का सबसे बेहतर स्थान है.
गोयल ने वैश्विक अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव के बीच India की विकास संभावनाओं पर भरोसा जताया और कहा कि पहली तिमाही में देश विकास दर 7.8 प्रतिशत रही है.
गोयल ने डेटा सेंटर और सेमीकंडक्टर उद्योगों की क्षमता, एआई के क्षेत्र में India की बढ़ती मौजूदगी और वैश्विक गुणवत्ता वाले उत्पादों के लिए देश के विस्तारित विनिर्माण आधार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र आने वाले वर्षों में India की आर्थिक वृद्धि को गति देंगे और 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में योगदान देंगे.
उन्होंने कहा कि पक्षकारों के साथ हुई बातचीत सकारात्मक रही और Government के विभिन्न विभागों तथा राज्यों के बीच चर्चा से पहले ही कई मुद्दों का समाधान करने में मदद मिली है.
यह राउंडटेबल India के डेटा सेंटर क्षेत्र के तेज और टिकाऊ विस्तार के लिए सक्षम इकोसिस्टम को और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित पहले सीईओ राउंडटेबल की अगली कड़ी के रूप में आयोजित किया गया.
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चर्चा का केंद्र ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और डेटा सेंटर के बुनियादी ढांचे की तेज तैनाती रही. इसमें विशेष रूप से बिजली, जमीन, नियामकीय और राजकोषीय मुद्दों पर चर्चा की गई.
पक्षकारों ने पर्याप्त और भरोसेमंद बिजली उपलब्धता सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा की. इसमें क्लस्टर आधारित ट्रांसमिशन और सबस्टेशन की योजना, पहले दिन से स्वीकृत लोड, दोहरे बिजली फीडर और राज्यों की सीमाओं के पार नवीकरणीय ऊर्जा की खरीद को सुगम बनाने जैसे उपाय शामिल हैं.
डेटा सेंटर के लिए तैयार भूमि बैंक और पहले से चिन्हित बिजली-तैयार भूखंडों की जरूरत पर भी जोर दिया गया.
2026 की पहली छमाही में डेटा सेंटर की कुल क्षमता खपत में हाइपरस्केलर्स की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक रही, जो एआई इंफ्रास्ट्रक्चर के गंतव्य के रूप में India के उभरने को रेखांकित करता है.
–
एबीएस
Skip to content