
ग्वालियर, 11 नवंबर . केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया Wednesday को ग्वालियर पहुंचे, जहां उन्होंने अपना शिवपुरी दौरा शुरू करने से पहले Madhya Pradesh के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के स्वास्थ्य का हाल जाना.
Madhya Pradesh के ऊर्जा मंत्री तोमर पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. शिवपुरी जाने से पहले Union Minister ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के ग्वालियर स्थित सरकारी आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने ऊर्जा मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
Union Minister और गुना के सांसद सिंधिया चार दिवसीय शिवपुरी प्रवास पर आए हैं. इस प्रवास के दौरान वे शिवपुरी जिले में लगभग 134 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे. शिवपुरी, कोलारस और पिछोर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस दौरान एक दर्जन से अधिक सड़कों सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात क्षेत्रवासियों को मिलेगी.
सिंधिया के कार्यालय से आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार Thursday सुबह Union Minister सिंधिया टूरिस्ट विलेज से प्रस्थान कर माधवराव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचेंगे. यहां वे अंडर-18 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट टूर्नामेंट तथा 70वीं नेशनल स्कूल गेम्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप (अंडर-17 बालक एवं बालिका वर्ग) का शुभारंभ करेंगे.
Union Minister सिंधिया इसी दिन कोलारस विधानसभा क्षेत्र के भड़ौता पहुंचेंगे. यहां आयोजित कार्यक्रम में लगभग 39 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण किया जाएगा. इन परियोजनाओं में क्षेत्र की सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं. इसके पश्चात वे सिंघराई माता मंदिर पहुंचेंगे, यहां आयोजित कार्यक्रम में लगभग 14 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ एवं लोकार्पण करेंगे.
केलधार कपिल मुनि आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में 54 करोड़ की परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण. Union Minister सिंधिया शिवपुरी स्थित नक्षत्र गार्डन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे. इस दौरान वे युवाओं से संवाद कर उनके विचारों, आकांक्षाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे.
Union Minister Friday को फल मंडी का भ्रमण करेंगे और स्थानीय व्यापारियों एवं संबंधित लोगों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद मेडिकल कॉलेज के समीप रैन बसेरा निर्माण के लिए भूमिपूजन करेंगे. Union Minister सिंधिया पिछोर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.
Union Minister सिंधिया चार दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन Saturday को Union Minister सिंधिया कोलारस में प्रस्तावित स्टेडियम का भूमिपूजन करेंगे. स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी. Saturday देर शाम Union Minister सिंधिया शिवपुरी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content