
New Delhi, 28 अगस्त . केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अपने आवास पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की बहन ने रक्षाबंधन पर उनके आवास पर उन्हें राखी बांधी.
केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी और लोगों से खेजरली बलिदान से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आग्रह किया.
उन्होंने कहा, “India की सांस्कृतिक विरासत में आज का दिन खास महत्व रखता है. भारतीय ज्ञान-परंपरा ने रक्षाबंधन को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक ही सीमित नहीं रखा. समय के साथ इसका महत्व और व्यापक हुआ. भारतीय सभ्यता में प्रकृति से मिलने वाली हर चीज को ईश्वरीय मानने की परंपरा रही है. आज, जब हम अपनी बहनों से सुरक्षा का पवित्र धागा बंधवाते हैं और उन्हें अपने सहयोग व सुरक्षा का भरोसा दिलाते हैं, तो हमें प्रकृति और पर्यावरण के हर हिस्से की रक्षा के लिए भी संकल्प लेना चाहिए.”
Union Minister ने कहा, “India के त्योहारों की एक लंबी शृंखला है, उसमें सबसे अधिक महत्व वाला रक्षाबंधन का पर्व है. यह पर्व हमें जिम्मेदारी के साथ संकल्प लेने का अवसर प्रदान करता है. मैं सबसे आग्रह करता हूं कि प्रकृति और पर्यावरण के लिए भी संकल्पबद्ध हों. Rajasthan की धरती ने प्रकृति और पर्यावरण के लिए बलिदान की परंपरा कायम की है. 363 माताओं-बहनों ने इसी धरती पर वृक्ष के लिए बलिदान दिया था.”
नेपाल में अचानक आई बाढ़ की स्थिति पर उन्होंने कहा, “आज के समय में, जब हम अपने पड़ोसी देश नेपाल में प्रकृति का प्रकोप देख रहे हैं. हम प्रकृति में हो रहे बदलावों की चुनौतियों को महसूस कर रहे हैं. रक्षाबंधन के मौके पर हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करने का संकल्प लेना चाहिए.”
वहीं, उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, “आज पूरे देश और दुनिया भर में रक्षाबंधन का शुभ त्योहार बहुत खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. बहनें सुबह से ही अपने भाइयों के घर जाकर, उन्हें बुलाकर या उनसे जुड़कर यह त्योहार मना रही हैं. मैं इस मौके पर राज्य के सभी लोगों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”
–
ओपी/पीएम
Skip to content