केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मिले तमिलनाडु मंत्री, समुदायों के कल्याण और योजनाओं पर हुई चर्चा

New Delhi, 24 सितंबर . केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एएम शाहजहां और Lok Sabha सांसद के नवासकनी से मुलाकात की. इस दौरान अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.

किरेन रिजिजू ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि New Delhi स्थित उनके आवास पर तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री एएम शाहजहां के साथ मुलाकात हुई.

बैठक में Lok Sabha सांसद के नवासकनी, तमिलनाडु के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव वी. दक्षिणामूर्ति और अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त एम. एशिया मरियम भी मौजूद रहीं.

रिजिजू ने कहा कि बैठक के दौरान बेहतर माहौल में बातचीत हुई और अल्पसंख्यक समुदायों के कल्याण एवं सशक्तिकरण से जुड़े मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया.

वहीं, सांसद के. नवासकनी ने बैठक को लेकर कहा कि इस दौरान अल्पसंख्यकों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न मांगें Union Minister के सामने रखी गईं.

उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्र Government की ओर से कथित तौर पर रोकी गई योजनाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई.

नवासकनी के मुताबिक, बैठक में तमिलनाडु Government के सचिव वी. दक्षिणामूर्ति और अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त एवं तमिलनाडु वक्फ बोर्ड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एशिया मरियम भी शामिल हुईं.

बैठक के दौरान तमिलनाडु में अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े कल्याणकारी मुद्दों और उनके सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य के प्रतिनिधियों के बीच विचार-विमर्श किया गया.

Union Minister किरेन रिजिजू से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री एएम शाहजहां ने कहा, “तमिलनाडु Government की ओर से, हमने अल्पसंख्यक समुदाय की प्रगति के लिए विभिन्न मांगों को Union Minister के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत किया.”

उन्होंने कहा कि हमने अल्पसंख्यकों के कल्याणकारी योजनाओं को पुनर्जीवित करने और लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, जो अतीत में अच्छी तरह से काम करती थीं, लेकिन वर्तमान में रुकी हुई हैं. Union Minister ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि इस संबंध में Prime Minister Narendra Modi से परामर्श करके उचित कार्रवाई की जाएगी.

–

एएमटी/डीकेपी