
रांची, 11 सितंबर . आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष और Jharkhand के पूर्व उपChief Minister सुदेश कुमार महतो ने Friday को New Delhi में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने सहित Jharkhand से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए और आवश्यक पहल के लिए ज्ञापन सौंपा.
सुदेश महतो ने Jharkhand लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और Jharkhand कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और वित्तीय गड़बड़ी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने इन मामलों की सीबीआई और Enforcement Directorate (ईडी) से जांच कराने की मांग की.
ज्ञापन में कहा गया है कि राज्य की 39 परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं, जबकि छह परीक्षाओं को राज्य Government ने स्थगित किया है. उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और भरोसा युवाओं के भविष्य से सीधे जुड़ा है. इसलिए ऐसे मामलों की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच जरूरी है.
आजसू अध्यक्ष ने कुड़मी समुदाय को एसटी का दर्जा देने की लंबे समय से चली आ रही मांग को भी केंद्रीय गृह मंत्री के सामने रखा. उन्होंने कहा कि समुदाय की सामाजिक, सांस्कृतिक, Political और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए इस मांग पर सकारात्मक पहल की जानी चाहिए.
सुदेश महतो ने कुड़माली, कुड़ुख, मुंडारी और हो समेत Jharkhand की स्थानीय एवं जनजातीय भाषाओं को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि भाषा किसी भी समाज की पहचान और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इन भाषाओं को संवैधानिक मान्यता मिलने से इनके संरक्षण और विकास को बढ़ावा मिलेगा.
सुदेश महतो ने जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) फंड के इस्तेमाल में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग भी की. उन्होंने कहा कि डीएमएफ की राशि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों और वहां रहने वाले लोगों के हित में काम करना है. इसलिए इसके इस्तेमाल में गड़बड़ी की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए.
महतो ने अमित शाह से Jharkhand से जुड़े इन मुद्दों पर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया. उनके अनुसार, मुलाकात के दौरान राज्य की शासन व्यवस्था, जनहित से जुड़े विषयों और क्षेत्र के संतुलित विकास पर भी चर्चा हुई.
–
एसएनसी/डीकेपी
Skip to content