
New Delhi, 5 सितंबर . जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे विश्व के इस्कॉन मंदिरों में धूमधाम से मनाया गया. Saturday को New Delhi के इस्कॉन मंदिर के उपाध्यक्ष बृज नंदन दास ने आईएएनस के साथ बातचीत में जन्माष्टमी महोत्सव के बारे में बताया. उन्होंने बताया कि Friday देर रात तक जन्माष्टमी का पावन पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया और Saturday को इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद (श्रील प्रभुपाद) का जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसकी तैयार जोरशोर से हो रही है.
उन्होंने कहा, “प्रभु पाद जी के प्रयास और कृपा से पूरे विश्व के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी का उत्सव धूम धाम से मनाया गया है. देश की राजधानी दिल्ली में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं का ताता लगना चालू हो गया था और जब भगवान के पट खुले, तो वहां मौजूद सभी भक्त उनका श्रृंगार देखकर झूम उठे थे. कई देशों से मंगवाए गए फूलों की सजावट को देखकर मौजूद सभी लोग कृष्णमय हो गए थे.”
उन्होंने बताया, “जिन दर्शनार्थियों ने सुबह से लेकर रात तक भगवान के दर्शन किए, वे खूब आनंदित और उल्लास मय नजर आए. उन्होंने बड़ी सादगी और आराम से प्रसाद लिया और जब सभी मीडियाकर्मियों ने हमारी इस्कॉन की सजावट को दिखाना शुरू किया तो जो श्रद्धालु नहीं भी आ रहे थे, वे भी भगवान के दर्शन करने के लिए आए. हमने दर्शन के लिए सभी को आमंत्रित किया था.”
बृज नंदन दास ने जन्माष्टमी के अवसर पर कई दिल्ली की Chief Minister समेत कई राजनेता आए थे. उन्होंने बताया, “भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उनके साथ दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रिय मंत्री हर्ष मल्होत्रा उनके साथ कई लोग आए थे. विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और सीएम रेखा गुप्ता भी आईं.”
बृज नंदन दास ने बताया कि दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में आकर भगवान के दर्शन किए और राधा रानी का अभिषेक किया. इसके बाद कृष्ण रस में झूमती नजर आईं. उन्होंने जमकर डांस किया. बाद में महाप्रसाद लिया और सभी को वितरण भी किया.
उन्होंने बताया कि Saturday को इस्कॉन के संस्थापक ए. सी. भक्तिवेदांत स्वामी प्रभुपाद (श्रील प्रभुपाद) का जन्मदिन भी मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. उन्होंने कहा, “हमारे प्रभु पाद जी, ने हरे कृष्णा और हरे रामा के मंत्रोच्चार से पूरे विश्व में प्रचार किया है. आज उनका जन्मदिन है, जो कि पूरे विश्व में मौजूद इस्कॉन में मनाया जाएगा. इसी के साथ ही हमारे इस्कॉन को भी 60 साल पूरे होने जा रहे हैं तो हम उसे भी मना रहे हैं.”
–
एनएस/
Skip to content