कृष्णा नदी के पानी के बंटवारे में कांग्रेस और बीआरएस ने तेलंगाना के साथ किया अन्याय : भाजपा

हैदराबाद, 25 नवंबर . तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच कृष्णा नदी के पानी के बंटवारे को लेकर सियासत जारी है. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और बीआरएस पर तेलंगाना के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है. भाजपा नेताओं का कहना है कि तेलंगाना का पानी आंध्र प्रदेश को जाने के लिए दोनों पार्टियां समान रूप से जिम्मेदार हैं.

भाजपा विधायक पायल शंकर ने से कहा कि तेलंगाना का पानी आंध्र में जाने के पीछे कांग्रेस और बीआरएस दोनों पार्टियों का हाथ है. 2004 में जब बीआरएस और कांग्रेस के गठबंधन से आंध्र प्रदेश में Government बनी थी, तब तत्कालीन Chief Minister वाईएस राजशेखर रेड्डी आंध्र में पानी ले जा रहे थे लेकिन उस Government में शामिल बीआरएस के नेता चुप बैठे रहे. उन्होंने इस अन्याय के खिलाफ आवाज नहीं उठाई.

पायल शंकर ने कहा कि 2014 में तेलंगाना बनने के बाद भी हालात नहीं बदले. तेलंगाना के तत्कालीन Chief Minister केसीआर ने आंध्र प्रदेश के साथ पानी को लेकर क्या बातचीत की, यह तेलंगाना की जनता अच्छी तरह जानती है. उनका आरोप है कि पानी आंध्र को दिए जाने के मामले में कांग्रेस और बीआरएस दोनों पार्टियों की मिलीभगत रही है. आज दोनों पार्टियां अलग-अलग खड़े होकर एक-दूसरे पर आरोप लगाने की कोशिश कर रही हैं लेकिन सच्चाई यह है कि दोनों ही गुनहगार हैं.

वहीं, भाजपा प्रवक्ता एनवी सुभाष ने पूर्व बीआरएस Government पर तेलंगाना के पानी के विवाद को गलत तरीके से संभालने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीआरएस और Chief Minister रेवंत रेड्डी एक ही नाव में सवार हैं. बीआरएस Government के 10 साल के शासन के दौरान पानी के मुद्दे को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के साथ आपसी सहमति से सुलझाया जाना चाहिए था लेकिन बीआरएस ने झुककर आंध्र प्रदेश को पानी का बड़ा हिस्सा दे दिया.

एनवी सुभाष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही इस मुद्दे पर मुखर रही है. पार्टी लगातार कहती रही है कि बीआरएस प्रमुख और तत्कालीन Chief Minister केसीआर ने तेलंगाना के लिए 500 टीएमसी से अधिक पानी की मांग करने के बजाय सिर्फ 299 टीएमसी पर ही समझौता कर लिया, जो तेलंगाना के हितों के खिलाफ था.

उन्होंने कहा कि अब Chief Minister रेवंत रेड्डी भी केसीआर पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन भाजपा दोनों Political दलों से सवाल पूछती है कि उन्होंने पानी के बंटवारे के लिए आखिर किया क्या था.

–

पीआईएम/पीएम