
Bhopal , 20 नवंबर . Madhya Pradesh के कूनो नेशनल पार्क से एक अच्छी खबर आई है, जहां मादा चीता केओएमजी-3 ने चार शावकों को जन्म दिया है, जो स्वस्थ हैं. दरअसल, Madhya Pradesh के कूनो नेशनल पार्क को चीता परियोजना के लिए चयनित किया गया था, यहां दक्षिण अफ्रीका से चीता ले गए और यह प्रयोग सफल हुआ. यहां लगातार चीता की आबादी बढ़ रही है.
कूनो नेशनल पार्क में चार शावकों के जन्म पर Chief Minister मोहन यादव ने कहा कि यह प्रोजेक्ट चीता के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि है. बोत्सवाना से लाई गई ढाई वर्ष की मादा चीता केओएमजी-3 ने Friday को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के जंगल में चार स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है.
सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि इस उपलब्धि के साथ ही India में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 62 हो गई है, जिनमें 43 चीतों ने India में जन्म लिया है. चार वर्ष पूर्व शुरू हुआ चीता पुनर्वास कार्यक्रम एक उल्लेखनीय उदाहरण बना है. यह Prime Minister Narendra Modi के दूरदर्शी नेतृत्व में India में वन्यजीव संरक्षण के संकल्प की बड़ी सफलता है. Madhya Pradesh के लिए यह विशेष गर्व का विषय है.
उन्होंने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रोजेक्ट चीता से जुड़े सभी वन्यजीव विशेषज्ञ, पशु चिकित्सकों एवं वनकर्मियों को हार्दिक बधाई दी है. Madhya Pradesh वह राज्य है जहां चीता परियोजना सफल साबित हुई है, क्योंकि एशिया में लगातार चीता खत्म हो रहे थे. कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों की पुनर्स्थापना का प्रयोग सफल रहा है.
यही कारण है कि उसके बाद गांधी-सागर और नौरादेही अभ्यारण में भी चीतों को बसाने की कोशिश तेज हुई. लगभग 4 साल पहले देश के Prime Minister Narendra Modi ने अपने जन्मदिन के मौके पर कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाए गए चीतों के पहले दल को छोड़ा था. उसके बाद दक्षिण अफ्रीका से और चीते लाए गए, जिन्हें यहां छोड़ा गया. धीरे-धीरे यहां की जलवायु चीतों के लिए मददगार साबित हुई.
उसी का नतीजा है कि दक्षिण एशिया में विलुप्त होती वन्य प्राणी की यह प्रजाति एक बार फिर अस्तित्व में आ गई है.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content