कुलगाम हमला: भाजपा बोली- शांति बिगाड़ने की साजिश, कांग्रेस बोली- सरकार की विफलता

New Delhi, 11 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआईपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी और चेकपोस्ट को निशाना बनाकर किए गए आतंकी हमले के बाद Political दलों और सुरक्षा विशेषज्ञों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं. इस हमले में सीआईपीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं. बताया गया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे और अचानक गोलीबारी करने के बाद मौके से फरार हो गए. भाजपा नेताओं ने हमले को कश्मीर का माहौल बिगाड़ने की साजिश बताया, वहीं कांग्रेस ने आतंकियों को पकड़ने में Government की नाकामी पर सवाल उठाए. नेशनल कॉन्फ्रेंस ने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए बेहतर इलाज सुनिश्चित करने की मांग की.

श्रीनगर में भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कुलगाम में सीआईपीएफ पार्टी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने आज जो हमला किया है, उसकी भाजपा निंदा करती है. आतंकवादियों को यह नहीं सोचना चाहिए कि आज की घटना को अंजाम देने के बाद वे बचकर निकल जाएंगे. आतंकी चाहे कहीं भी छिपे हों, उन्हें ढूंढकर खत्म किया जाएगा.

दिल्ली में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने हमले को बेहद शर्मनाक बताया. उन्होंने घायल जवानों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि इस घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाना चाहिए. उन्होंने Government पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलवामा हमले के जिम्मेदार लोगों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है और पहलगाम हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है. गौतम ने कहा कि जब आतंकी हमला करके भाग जाते हैं और Government उनके पीछे मौजूद लोगों की पहचान कर उन्हें पकड़ने में सफल नहीं होती, तो ऐसी स्थिति में Government से और क्या उम्मीद की जा सकती है. केवल हमले के बाद प्रतिक्रिया देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन लोगों को भी सामने लाना जरूरी है जिन्होंने हमलों की साजिश रची और उन्हें अंजाम देने में भूमिका निभाई.

भाजपा नेता रविंदर रैना ने घटना को कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति को प्रभावित करने की कोशिश बताया. उन्होंने कहा कि यह हमला कश्मीर और यहां के लोगों के खिलाफ रची जा रही साजिश का हिस्सा है. जब भी कश्मीर में हालात बेहतर होते हैं और लोग खुले आसमान के नीचे राहत की सांस लेने लगते हैं, तभी इस तरह के आतंकी हमले सामने आते हैं. आतंकियों का मकसद कश्मीर में अनुकूल हो रहे माहौल को बिगाड़ना है.

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने भी हमले की स्पष्ट शब्दों में निंदा की. उन्होंने तीनों घायल सीआईपीएफ जवानों के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की. डार ने उम्मीद जताई कि हमले को अंजाम देने वाले लोगों की जल्द पहचान की जाएगी. साथ ही उन्होंने अपनी Government से आग्रह किया कि घायल जवानों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए. उन्होंने कहा कि जवानों के इलाज में किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए.

सेवानिवृत्त मेजर जनरल संजय सोई ने हमले को आतंकियों की हताशा का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि कश्मीर में सुरक्षित माहौल बनने से आतंकी परेशान हैं. सोई ने अपने आकलन का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2018 में लगातार होने वाली आतंकी घटनाओं की संख्या में लगभग 80 से 85 प्रतिशत तक कमी आई है. इस वर्ष जुलाई में एक घटना हुई थी और अब कुलगाम में दूसरा हमला हुआ है. सुरक्षा बलों, राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर Police, सीआईपीएफ और स्थानीय लोगों के सहयोग से आतंकियों की योजनाएं लगातार विफल हो रही थीं. उन्होंने इसी पृष्ठभूमि में मौजूदा हमले को आतंकियों की हताशा से जोड़कर देखा.

लुधियाना में सेवानिवृत्त कर्नल डीएस ग्रेवाल ने दावा किया कि कुलगाम से लगभग नौ किलोमीटर दूर Pakistan में प्रशिक्षित आतंकी लतीफ और उसके साथियों ने सीआईपीएफ की पोस्ट पर अंधाधुंध गोलीबारी की. उन्होंने कहा कि हमले में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए. इनमें एक जवान की हालत गंभीर है, जबकि दो अन्य को हाथ और पैर में चोटें आई हैं. दोनों की स्थिति स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं.

रक्षा विशेषज्ञ प्रफुल्ल बख्शी ने कहा कि हमले में किस आतंकी संगठन का हाथ है, चाहे वह लश्कर-ए-तैयबा हो या कोई अन्य समूह, उससे अधिक महत्वपूर्ण यह पता लगाना है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक कहां हुई. उन्होंने सवाल उठाया कि अपने ही क्षेत्र में समन्वय के साथ काम कर रहे सुरक्षा बलों को बाहरी हमलावर कैसे चौंका पाए.

बख्शी ने कहा कि आतंकियों को स्थानीय मदद देने वाले छोटे-छोटे सपोर्ट सेल गंभीर चुनौती हैं. उन्होंने कहा कि ये नेटवर्क आतंकियों को जरूरी सहायता और खुफिया जानकारी उपलब्ध कराते हैं तथा उन्हें Pakistan की ओर से भी समर्थन मिलता है. उन्होंने सीमा पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और आतंकियों के ठिकानों को निष्क्रिय करने की जरूरत बताई. साथ ही कहा कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरियों का पता लगाया जा सके.

सीमा सुरक्षा बल के पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक पीके मिश्रा ने बताया कि कुलगाम के अखरन इलाके में दोपहर करीब 2:15 बजे 64वीं बटालियन सीआईपीएफ की चेकपोस्ट पर अचानक हमला हुआ. मोटरसाइकिल पर आए आतंकियों ने गोलीबारी की और तुरंत फरार हो गए. हमले में घायल तीन जवानों को अस्पताल ले जाया गया. इनमें एक की हालत गंभीर और दो की स्थिति स्थिर बताई गई. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद कश्मीर में इस तरह की बड़ी घटना पहली बार हुई है. उन्होंने विशेष रूप से कुलगाम और अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी मॉड्यूल की सक्रियता का जिक्र किया और कहा कि इसका नेतृत्व लतीफ भट कर रहा है.

–