
New Delhi, 12 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व Police बल) के जवानों पर हमला और किश्तवाड़ में दो एसपीओ के शव मिलने की घटना के बाद भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने Pakistan की कड़ी आलोचना की है.
कुलगाम आतंकी हमले पर लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी (रिटायर्ड) ने से कहा, “सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर हुआ यह हमला, जहां सुरक्षाकर्मी तैनात हैं और इलाके में अन्य सुरक्षा चौकियां भी मौजूद हैं, काफी लंबे अंतराल के बाद हुआ है. हालांकि, जुलाई में कुलगाम इलाके में दो मजदूरों की हत्या कर दी गई थी और अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर तैनात एक Policeकर्मी की भी जान चली गई थी. लेकिन, Police चौकी और सीआरपीएफ पोस्ट पर हमला काफी लंबे समय बाद हुआ है.”
राजन बख्शी ने यह भी कहा कि पहलगाम हमले के बदले में India की कार्रवाई के बाद Pakistan भी बड़ा हमला नहीं कर सकता है. यही कारण है कि यह छोटा हमला हुआ है, जिसमें हमारे तीन सीआरपीएफ जवान घायल हुए हैं.
उन्होंने कुलगाम और दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा को लेकर भी अपनी चिंता व्यक्त की. राजन बख्शी ने कहा, “इन क्षेत्रों की सुरक्षा पर हमें जोर देना पड़ेगा, क्योंकि इसी इलाके में अधिक हमले देखने को मिल रहे हैं. हमें दक्षिण कश्मीर की सुरक्षा का जिम्मा सही तरीके से संभालना पड़ेगा.”
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राजन बख्शी ने कहा, “वे कोई बड़ा हमला नहीं करेंगे, क्योंकि उनके अपने देश में काफी उथल-पुथल मची हुई है. उनकी अर्थव्यवस्था समस्याओं से जूझ रही है, और उनका Political तंत्र लोकतांत्रिक रूप से बहुत मजबूत नहीं है. वहां सेना सबसे शक्तिशाली संस्था है और वही सारे फैसले लेती है. इसलिए, मुझे लगता है कि वे अपने घरेलू मुद्दों को छिपाने या लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की छोटी-मोटी हरकतें कर रहे हैं.”
राजन बख्शी ने आशंका जताई कि भविष्य में भी ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं जारी रह सकती हैं. उन्होंने कहा, “मुझे यह भी लगता है कि कश्मीर घाटी में घुसपैठ के लिए इस्तेमाल होने वाले पहाड़ी रास्ते जल्द ही बर्फबारी के कारण बंद हो जाएंगे. इसलिए, घुसपैठ करने और इस तरह के हमले करने का यह उनके पास आखिरी मौका है.”
वहीं, सेवानिवृत्त कर्नल डीएस ग्रेवाल ने कहा, “Pakistan ने आतंकी भेजकर हमारे दो एसपीओ की भी हत्या की है. उनके शवों के गोलियों के निशान मिले हैं. Wednesday को आतंकियों ने तीन सीआरपीएफ जवानों को जख्मी किया था. खैबर पख्तूख्वा में एक डीएसपी समेत 11 सिपाहियों की मौत से Pakistan घबराया हुआ है. इससे ध्यान भटकाकर वह India की तरफ लाना चाहता है. इसलिए Pakistanी एजेंसियों की इशारों पर आतंकियों ने सीआरपीएफ की पोस्ट पर फायरिंग की.”
उन्होंने कहा, “जम्मू-कश्मीर में अभी बिल्कुल शांति थी, लेकिन आतंकवादी शांति नहीं चाहता है. हमारी सेना और खुफिया एजेंसियों ने यह पता किया है कि Pakistan ऐसे और हमले कर सकता है. मेरा मानना है कि Pakistan को जल्द इसका जवाब मिलेगा. India पहले ही कह चुका है कि अगर कोई भी आतंकी हमला हुआ तो इसे Pakistan की ओर से हमला समझा जाएगा और जवाब दिया जाएगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content