कुर्ला गार्डन की घटना पर बीएमसी मेयर बोलीं, मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर भ्रम न फैलाएं

Mumbai , 24 नवंबर . कुर्ला गार्डन की घटना में हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना मेरा दृढ़ रुख है. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर भ्रम न फैलाएं. Mumbai की महापौर ऋतु राजेश तावड़े ने यह स्पष्टीकरण दिया है.

कुर्ला (पश्चिम) स्थित प्रमोद महाजन गार्डन में एक युवा जोड़े पर हुए कायरतापूर्ण हमले के बाद महापौर के बयान के एक हिस्से को संदर्भ से हटाकर social media पर जानबूझकर गलत तरीके से फैलाया जा रहा है. इस हमले के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए. यह महापौर का पहले दिन से ही दृढ़ रुख रहा है. महापौर ने स्पष्ट किया है कि कुछ अधूरी वीडियो क्लिप्स के आधार पर पीड़ितों को ही दोषी ठहराने की कोशिश की जा रही है, जिससे भ्रम पैदा हो रहा है.

कुर्ला पार्क में हुई इस घटना के संबंध में 21 नवंबर को मीडिया से बातचीत करते हुए महापौर ऋतु तावड़े ने युवा जोड़े की पिटाई और इस आपराधिक कृत्य की कड़ी निंदा की थी. महापौर ने स्पष्ट किया था कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेते हैं, उनका किसी भी परिस्थिति में समर्थन नहीं किया जाएगा.

वहीं, Police ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए इस अपराध में शामिल नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया है.

घटना के बारे में अपने बयान को किस तरह तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, इस पर मेयर ने कहा, “कुर्ला पार्क की घटना को लेकर मीडिया से बात करते समय, पत्रकारों के सवाल खत्म होने के बाद मुझसे एक और सामान्य सवाल पूछा गया. एक पत्रकार ने यह सवाल इस संदर्भ में पूछा कि कभी-कभी Mumbai के पार्कों में गलत व्यवहार की घटनाएं होती हैं. इस पर मैंने स्पष्ट रूप से कहा था कि नागरिकों का पार्क में आना और बैठना कोई गलत बात नहीं है.”

मेयर ने कहा, “नगर निगम के पार्क वरिष्ठ नागरिकों, छोटे बच्चों के साथ आई माताओं, युवाओं और कुल मिलाकर Mumbai के हर वर्ग के लोगों के लिए हैं. पार्क में सभी को एक सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल मिले, इसी व्यापक दृष्टिकोण से मैंने एक सामान्य अपील की थी कि सभी को सार्वजनिक स्थानों की गरिमा और अनुशासन का सम्मान करना चाहिए और अच्छा व्यवहार बनाए रखना चाहिए. इसलिए, मेरा वह जवाब किसी भी तरह से पीड़ित युवाओं के लिए नहीं था और न ही मेरा इरादा किसी को दोषी ठहराने या उनकी आजादी में दखल देने का था. ऐसा सवाल ही नहीं उठता. लेकिन, मेरे बयान के शुरुआती संदर्भ को हटाकर इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और जानबूझकर फैलाया जा रहा है.”

Mumbai के सभी सार्वजनिक पार्कों में नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पार्कों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए और उपद्रवी तत्वों पर लगाम लगाने के लिए गश्त बढ़ाई जाए.

–

एससीएच/