
Mumbai , 12 नवंबर . Actress करीना कपूर खान एक बार फिर विवादों में घिरी नजर आ रही हैं. दरअसल, Actress ने दीपावली के शुभ अवसर पर शाही लुक अपनाया था, जिसमें उन्होंने 200 साल पुराना एक बेशकीमती पेंडेंट (30 कैरेट का पन्ना जड़ा हार) पहना था, जिस पर कुरान की आयतें लिखी हैं. कांग्रेस नेता अब्बास हफीज ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है और मुस्लिम समुदाय से माफी मांगने की मांग की है.
अब्बास हफीज का कहना है कि कुरान की आयत वाले धार्मिक आभूषण को फैशन एक्सेसरी के तौर पर पहनना और प्रदर्शित करना मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है. उन्होंने social media से संबंधित तस्वीरें और वीडियो हटाने तथा सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है.
उन्होंने मीडिया से बातचीत में बयान जारी करते हुए कहा, “हमें इस बात से आपत्ति है कि Bhopal की बेगम का पेंडेंट इस्लामिक हैरिटेज से जुड़ा रहा है. इस पर कुरान की आयतें लिखी हैं, जिसे ‘आयत-उल-कुर्सी’ कहते हैं. हमारे लिए यह बहुत पवित्र होती है और हम लोग उसे बिना वुजू (पवित्रता) के नहीं छूते हैं.”
अब्बास हफीज ने साफ किया कि उन्हें Actress करीना के पहनावे से कोई आपत्ति नहीं है. उन्होंने कहा, “हमें किसी के पहनावे से कोई आपत्ति नहीं है और न ही ये कोई विवाद है बल्कि हमें इससे आपत्ति है कि Actress करीना कपूर खान दीपावली पर यह पेंडेंट पहनकर फ्लॉन्ट कर रही हैं. देखिए, ये Bhopal का तारीखी पेंडेंट है, जो इस्लाम में हैरिटेज से जुड़ा है. इसको फैशन परेड के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.”
उन्होंने कहा, “उन्होंने अपने लुक पर कलगी लगाई है, हमने उस पर कोई आपत्ति नहीं जताई है लेकिन पेंडेंट पर कुरान की आयत है. उसको लिबाज में, पहनना सही नहीं है. Bhopal की बेगम पर्दे में रहती थी और इस पेंडेंट को आस्था के लिए बनाया गया था.”
हालांकि, इस नोटिस पर करीना कपूर खान या उनकी टीम की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अब देखना होगा कि Actress करीना या उनकी टीम की तरफ से क्या बयान सामने आएगा.
–
एनएस/पीएम
Skip to content