
कुपवाड़ा, 28 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Police की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में कुपवाड़ा Police ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक किलोग्राम से अधिक चरस जैसा पदार्थ बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.
Police के अनुसार लालपोरा Police स्टेशन की टीम देवर के गनी मोहल्ला इलाके में गश्त पर थी. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई. तलाशी में उसके पास से लगभग 1015 ग्राम यानी एक किलो 15 ग्राम चरस जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ.
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अब्दुल मजीद खान के रूप में हुई है. वह देवर के नाइक मोहल्ला का रहने वाला है और मोहम्मद शफी खान का पुत्र है. Police ने मौके पर ही उसे हिरासत में ले लिया और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया.
इस मामले में लालपोरा Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर ली गई है.
Police ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और इसे कहां सप्लाई करने वाला था. इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है.
कुपवाड़ा Police ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है. लालपोरा Police नशीले पदार्थों की समस्या को जड़ से खत्म करने और युवाओं को इसके हानिकारक प्रभावों से बचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. Police का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
बता दें कि सीमावर्ती जिला होने के कारण कुपवाड़ा में नशा तस्करी एक बड़ी चुनौती रही है. Police लगातार पेट्रोलिंग और नाकेबंदी के जरिए ऐसे मामलों पर शिकंजा कस रही है. पिछले कुछ महीनों में इस तरह की कई कार्रवाईयों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं.
Police ने आम जनता से भी अपील की है कि वे नशा-मुक्त समाज बनाने में कानून लागू करने वाली एजेंसियों का सहयोग करें. यदि किसी को भी अपने आसपास नशीले पदार्थों की तस्करी या बिक्री से जुड़ी कोई भी गतिविधि दिखाई देती है, तो उसकी सूचना तुरंत Police को दें. सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
–
एससीएच
Skip to content