
Mumbai , 29 अगस्त . Actor कुणाल खेमू इन दिनों अपनी आगामी एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के रिलीज को लेकर तैयार हैं. Saturday को Actor ने अपने social media पोस्ट के जरिए फैंस को बताया कि वे इस समय पियानों की नई धुन सीखने की कोशिश कर रहे हैं.
Actor ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे पियानों बजा रहे हैं. Actor ने अपनी इस पोस्ट के जरिए फैंस को उनके द्वारा बजाई जा रही है धुन वाइब करने के लिए कहा.
Actor कुणाल खेमू ने लिखा, “बस वाइब कर रहा हूं. अगर आप किसी चीज से प्यार करते हैं और उसके लिए जुनूनी हैं, तो आप हमेश उसका हल निकाल ही लेते हैं. मैं कुछ समय से पियानो के साथ छेड़छाड़ कर रहा हूं. अभी जो धुन मैं निकाल रहा हूं वह मुझे तभी से पसंद हैं, जिस दिन मैंने इसे अमित त्रिवेदी के स्टूडियो में सुनी थी.”
उन्होंने आगे लिखा, “तो मैं कोशिश करता रहा कि इसे पियानो पर कैसे बजाया जाए और कम से कम खुद को तो अच्छा लगे. एक ऐसे इंसान के लिए जो म्यूजिक पढ़ना नहीं जानता या पियानो के बारे में ज्यादा नहीं जानता, मुझे लगता है कि मैंने ठीक-ठाक कर लिया. खैर, भावनाओं को समझो और वाइब करो.”
एक्शन-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ का निर्देशन और लेखन कुणाल खेमू ने ही किया है. फिल्म में कुणाल खेमू मुख्य भूमिका के तौर पर नजर आएंगे. उनके अलावा, इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.
यह फिल्म दो साधारण दोस्तों की कहानी है, जो अनजाने में एक बड़े राष्ट्रीय संकट में फंस जाते हैं और देश को बचाने के मिशन पर निकल पड़ते हैं. टीजर में स्पाई फिल्मों (जैसे टाइगर और पठान) और Bollywood संस्कृति पर बहुत ही मजेदार कॉमेडी तंज कसे गए हैं.
इस फिल्म को अमेजन एमजीएम स्टूडियो और कुणाल व चिराग निहलानी के प्रोडक्शन हाउस ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. यह फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
–
एनएस/डीएससी
Skip to content