कुछ लोगों ने हाथ में पैसे रखकर वीडियो रिकॉर्ड किए और फिर पैसे वापस ले लिए : शरद कपूर

Mumbai , 17 नवंबर . Actor शरद कपूर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और खराब आर्थिक स्थिति को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उनके पालतू कुत्तों को पशु कल्याण संस्था की मदद के लिए सौंपे जाने से जुड़े वीडियो social media पर वायरल हुए थे. वीडियो के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कई लोग उनकी मदद के लिए आगे आए. इनमें सोनू सूद, सलमान खान और रोहित शेट्टी जैसे कलाकार शामिल है. इन मदद के लिए शरद ने आभार जताया है.

वहीं कुछ ऐसे लोगों से अपील भी की है, जो मदद के नाम पर उनके साथ वीडियो बनाने पहुंच रहे है. उनका कहना है कि कुछ लोग मदद करने के बहाने उनके हाथ में पैसे देते हैं, वीडियो बनाते हैं और फिर पैसे वापस ले लेते हैं. इससे उनकी परेशानी कम होने के बजाय उनका मजाक बन रहा है.

से बात करते हुए शरद कपूर ने कहा, ”मेरी हालत जानने के बाद फिल्म इंडस्ट्री से कई लोगों का फोन मेरे पास आया. इसमें रोहित शेट्टी, सोनू सूद और सलमान खान जैसे नाम शामिल है. संभव है कि मैं जनवरी से काम शुरू कर दूं. मुझे इंडस्ट्री ने हमेशा सपोर्ट किया है. ये सपोर्ट देखकर काफी अच्छा लगता है. बात करूं तो सोनू सूद जैसा इंसान होना मुश्किल है. उन्हें एक फोन करो तो वह हमेशा मदद के लिए खड़े रहते है. वहीं सलमान खान ने मुझसे फोन पर बात की और कहा कि कोई जरूरत हो तो उनसे जरूर कहे. फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का मेरा कोई इरादा नहीं था, बस ये किस्मत का खेल था, लेकिन अब जनवरी से मैं फिल्म इंडस्ट्री में वापसी कर रहा हूं.”

वहीं Tuesday को बेजुबान ट्रस्ट नाम के एनजीओ ने अपने इंस्टाग्राम पर शरद कपूर का एक वीडियो शेयर किया. इसमें Actor फिल्म इंडस्ट्री के लोगों, अपने फैंस और उनकी परवाह करने वाले लोगों से खास अपील करते नजर आए. उन्होंने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें बहुत प्यार दिया है, लेकिन social media पर उनकी मदद के नाम पर कई गलत चीजें दिखाई जा रही हैं.

वीडियो में शरद ने कहा, ”मैं फिल्म इंडस्ट्री, अपने फैंस और उन सभी लोगों से कुछ कहना चाहता हूं, जो सच में मेरी परवाह करते हैं. मैं आपका बहुत शुक्रगुजार हूं. आप लोगों ने मुझे इतना प्यार दिया है, जिसकी मैं कल्पना भी नहीं कर सकता लेकिन social media पर बहुत सारी गलत चीजें दिखाई जा रही हैं. मेरे हाथ में पैसे दिए जा रहे हैं. यह साफ नहीं है कि कौन क्या कर रहा है. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा है.”

Actor ने कहा, ”कुछ लोग मुझसे मिलने आते हैं और मेरी मर्जी के बिना हाथ में पैसे रखकर वीडियो रिकॉर्ड करने लगते हैं. इसके बाद वे पैसे वापस भी ले लेते हैं. इन घटनाओं से परेशान होकर मैं अब लोगों से मिलना-जुलना भी बंद कर दूंगा. मेरी अपील है कि लोग मेरी हालत को समझें और मदद के नाम पर ऐसा न करें.”

वहीं, Actor के साथ लगातार वीडियो शेयर कर रहीं हेमा चौधरी ने भी मदद के नाम पर शरद के वीडियो बनाने वाले लोगों की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि शरद की खराब हालत को इस तरह सबके सामने दिखाया जाए, क्योंकि वह पहले से ही ठीक नहीं हैं. जब उन्होंने शरद की मदद के लिए अपील की थी तो लोगों ने उन्हें ही social media पर ट्रोल करना शुरू कर दिया था.

हेमा ने अपने वीडियो में कहा, ”मैं चाहती थी कि शरद की हालत को इस तरह लोगों के सामने न दिखाया जाए, क्योंकि वह बीमार हैं. लोग उनके बारे में जो बातें कर रहे हैं, उन्हें खुद भी नहीं पता कि असलियत क्या है. उस दिन मैंने मदद के लिए अपील की थी और लोगों ने मुझे ही ट्रोल करना शुरू कर दिया. मैंने जानवरों की मदद के लिए वीडियो पोस्ट किया था, क्योंकि उनकी हालत बहुत खराब थी. मैं जानवरों के कल्याण के लिए काम करती हूं.”

उन्होंने कहा, ” लोग शरद कपूर की खराब हालत को तमाशा बना रहे हैं. वह सदमे में हैं और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है. आप लोग वहां पहुंचकर जबरदस्ती उनका बयान रिकॉर्ड कर रहे हैं. कृपया उन्हें परेशान मत कीजिए. हमने आपसे पैसे नहीं मांगे हैं. उन्हें मेडिकल मदद की जरूरत है और हम उसका इंतजाम कर रहे हैं.”

हेमा ने लोगों से अपील की कि वे शरद की स्थिति को समझें और उन्हें बार-बार परेशान करने के बजाय उनके इलाज और देखभाल पर ध्यान दें.

–

पीके/