
Patna, 2 सितंबर . नेपाल में आई बाढ़ और भारी तबाही के बीच बिहार की नदियों में असामान्य और विशाल आकार की मछलियां बहकर पहुंचने की खबरों को लेकर राज्य Government ने लोगों से कुछ दिनों तक मछली का सेवन नहीं करने या सावधानी बरतने की अपील की है. Government की ओर से लोगों को सतर्क रहने और ऐसी मछलियों का सेवन नहीं करने की सलाह दी गई है.
बिहार के मंत्री नंदकिशोर राम ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद नदियों के रास्ते बिहार पहुंच रही विशालकाय और असामान्य मछलियों को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की.
से बातचीत में मंत्री ने कहा कि संपूर्ण बिहारवासियों से आपके माध्यम से भी नम्रता के साथ निवेदन है कि थोड़े दिनों तक मछली न खाएं. विभाग इस मामले पर लगा हुआ है. इस बार उन्होंने ऐसी मछलियां देखी हैं, जिन्हें पहले कभी नहीं देखा गया था. उन्होंने बताया कि इनका रंग-रूप स्थानीय स्तर पर पाई जाने वाली मछलियों से अलग है.
उन्होंने एक मछली का उदाहरण देते हुए कहा कि उसका रंग हाथी की चमड़ी जैसा दिखाई दे रहा था. Government और संबंधित विभाग ने एहतियात के तौर पर कुछ दिनों तक इन मछलियों का सेवन नहीं करने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से इस संबंध में गाइडलाइंस भी जारी की गई है.
मंत्री ने आशंका जताई कि यदि इन मछलियों के सेवन से किसी तरह की स्वास्थ्य समस्या सामने आती है तो Government इनके सेवन पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला कर सकती है.
उन्होंने संभावित लक्षणों का जिक्र करते हुए कहा कि मछली खाने के बाद चक्कर आना, उल्टी, पेट में दर्द और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि विभाग इस मामले की जांच कर रहा है.
चंपारण में नदियों के बढ़ते जलस्तर को लेकर मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि जलस्तर बढ़ा है, हालांकि बीच में इसमें कमी भी आई थी. Government पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है. Government पूरी तरह सचेत है. हम लोगों ने आग्रह किया था कि जो लोग निचले इलाकों में हैं, वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं.
मंत्री ने बिहारवासियों से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में जलस्तर बढ़ रहा है तो वे समय रहते अपने लिए सुरक्षित स्थान तलाश लें. Government बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और जरूरत के समय हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content