कीव में अमेरिकी दूतों और जेलेंस्की से मुलाकात, शांति वार्ता पर हुई चर्चा

कीव, 7 सितंबर . अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के President वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की. इस बैठक के बाद जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिकी दूतों के साथ हुई बातचीत ‘बहुत महत्वपूर्ण और सार्थक’ रही.

पत्रकारों से बातचीत में जेलेंस्की ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष से जुड़ी वार्ताओं को फिर से शुरू करने, यूक्रेन की सुरक्षा और आर्थिक गारंटी तथा सर्दियों के लिए सहायता पैकेज पर चर्चा हुई.

जेलेंस्की ने कहा, “हम खास तौर पर हवाई सुरक्षा (एयर डिफेंस) और ऊर्जा क्षेत्र में मदद की उम्मीद कर रहे हैं. साथ ही हम अमेरिकी एलएनजी की अच्छी मात्रा और उसके इस्तेमाल की संभावनाओं पर भी भरोसा कर रहे हैं.”

उन्होंने बताया कि बातचीत के तीसरे दौर में ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी सहित कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए. जेलेंस्की के अनुसार, सभी पक्ष आगे भी बातचीत जारी रखने के लिए फिर से मिलने पर सहमत हुए हैं.

स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन, अमेरिका और रूस के बीच त्रिपक्षीय वार्ता को फिर से शुरू करने की कोशिशें जारी हैं, ताकि संघर्ष को समाप्त करने का रास्ता निकाला जा सके.

वहीं अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ ने पत्रकारों से कहा कि दोनों अमेरिकी शांति दूतों ने मॉस्को में हुई बातचीत में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ की है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही त्रिपक्षीय वार्ता की घोषणा की जा सकती है.

विटकोफ और कुशनर Sunday को मॉस्को में रूसी President व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा पर कीव पहुंचे.

इससे पहले यूक्रेन, अमेरिका और रूस के प्रतिनिधिमंडलों के बीच अबू धाबी में 23-24 जनवरी और 4-5 फरवरी को दो दौर की वार्ता हुई थी. इसके बाद 17-18 फरवरी को जिनेवा में एक और दौर की बातचीत हुई थी. इन बैठकों का उद्देश्य रूस-यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने का रास्ता तलाशना था. हालांकि बाद में यह त्रिपक्षीय वार्ता रुक गई और तब से स्थगित पड़ी थी.

इससे पहले क्रेमलिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने कहा था कि रूसी President व्लादिमीर पुतिन ने मॉस्को में अमेरिकी दूतों के साथ बेहद खुली, रचनात्मक और गंभीर बातचीत की.

उशाकोव के अनुसार, महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा एक औपचारिक कार्य बैठक में हुई और बाद में रात्रिभोज के दौरान अनौपचारिक बातचीत भी जारी रही.

पुतिन ने दोहराया कि रूस यूक्रेन से जुड़े मुद्दों का Political और कूटनीतिक समाधान खोजने के लिए अमेरिका के साथ मिलकर काम जारी रखने को तैयार है.

उशाकोव ने बताया कि रूसी पक्ष ने विशेष सैन्य अभियान के दौरान बन रही स्थिति का विस्तृत और स्पष्ट आकलन अमेरिकी प्रतिनिधियों के सामने रखा.

उन्होंने कहा, “खासतौर पर युद्ध क्षेत्र में रूसी सेना की प्रगति का जिक्र किया गया. यह भरोसा भी जताया गया कि तय किए गए उद्देश्यों को हासिल किया जाएगा. साथ ही इस बात पर जोर दिया गया कि संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करना जरूरी है.”

उशाकोव ने बताया कि बातचीत केवल यूक्रेन संकट के समाधान तक सीमित नहीं रही. इसमें आर्थिक मुद्दों और रूस-अमेरिका के बीच बड़े पैमाने पर संभावित आपसी लाभ वाली परियोजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

उनके मुताबिक, कुल मिलाकर यह बातचीत सही समय पर हुई और दोनों देशों के लिए काफी फायदेमंद साबित हुई.

एवाई/एएस