
Lucknow, 24 नवंबर . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने Samajwadi Party (सपा) की ओर से पार्टी को 26 सीटों की पेशकश पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि हम किसी से चीज भीख नहीं मांग रहे हैं.
इमरान मसूद ने समाचार एजेंसी से बातचीत में कहा, “मुझे नहीं पता कि वे (Samajwadi Party) यह पेशकश कब कर रहे हैं. मैं किसी से किसी चीज के लिए भीख नहीं मांग रहा हूं.”
इमरान मसूद ने यह भी कहा कि सीटें ‘मांगने’ और ‘सहयोग’ करने में फर्क होता है. उन्होंने कहा, “गठबंधन में आपको कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं होती. गठबंधन के भीतर, यह आपसी सहयोग की बात होती है. हम अंदर बैठकर इस पर चर्चा करेंगे. उम्मीद है कि आज सीटों के बंटवारे का फॉर्मूला तय हो जाना चाहिए.”
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग को लेकर कहा, “हम कोशिश करेंगे कि समझौता हो जाए और एक सौहार्दपूर्ण व सम्मानजनक समझौता बने.”
उधर, Samajwadi Party के राज्यसभा सांसद राम गोपाल यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बैठक में जो कुछ भी कहना था, वह हमने कल कह दिया. मैंने उन्हें अपनी 26 सीटें दे दी हैं और आज हम फिर से बातचीत करने जा रहे हैं.”
कांग्रेस के साथ सीट-बंटवारे पर बातचीत से पहले Samajwadi Party की नेता इकरा हसन और सांसद अवधेश प्रसाद Tuesday सुबह पार्टी नेता राम गोपाल यादव के आवास पर पहुंचे.
उन्होंने कहा, “जब सीट-शेयरिंग पर चर्चा होगी, तो कुछ प्रस्ताव उनकी तरफ से आएंगे और कुछ प्रस्ताव हम अपनी तरफ से रखेंगे. बातचीत इसी तरह आगे बढ़ेगी.”
इकरा हसन ने कहा, “अब तक चर्चा सार्थक और सकारात्मक रही है. दोनों पार्टियों का नेतृत्व, हम सभी के साथ मिलकर, अंतिम फैसला लेगा. बातचीत अभी शुरू ही हुई है और मुझे लगता है कि इसमें एक-दो दिन और लगेंगे. बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है. उनके पास कुछ प्रस्ताव हैं, और हम भी बातचीत के दौरान अपने प्रस्ताव रखेंगे. इसके बाद, अगले एक-दो दिनों में सब कुछ साफ हो जाना चाहिए.”
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, “अभी जो बैठक हो रही है, वह इसी बारे में हो रही है. सीट बंटवारे पर कोई विवाद नहीं है. सब कुछ आसानी से सुलझा लिया जाएगा.”
–
डीसीएच/
Skip to content