
New Delhi, 14 नवंबर . छठ महापर्व को लेकर देश में एक बार फिर Political बयानबाजी तेज हो गई है. Maharashtra नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे द्वारा भारतीय जनता पार्टी पर छठ पूजा का Political लाभ लेने का आरोप लगाए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने इस मुद्दे पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है.
चंडीगढ़ में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने राज ठाकरे के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छठ पूजा एक बहुत ही पवित्र त्योहार है. लोग इसे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाते हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक त्योहार का Politicalरण नहीं किया जाना चाहिए.
मनीष तिवारी ने कहा कि सभी त्योहारों को श्रद्धा, समर्पण और विनम्रता की भावना के साथ मनाया जाना चाहिए. त्योहार लोगों की आस्था से जुड़े होते हैं, इसलिए इन्हें Political बहस का विषय बनाना उचित नहीं है.
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इस मुद्दे पर भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही धर्म, त्योहारों और लोगों की आस्था को Political मुद्दा बनाया है और वोटों के लिए इसका इस्तेमाल किया है.
प्रियंका कक्कड़ ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या कोई सच्ची सनातनी Government चंदे की चोरी कर सकती है? क्या वह चंदा चोरों को बचा सकती है? उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने नेताओं के लिए नकली घाट बनवा रही है, जबकि वजीराबाद के घाट में हड्डियां पड़ी हुई थीं, मल-मूत्र था, यमुना से गंदी बदबू आ रही थी और मरी हुई मछलियां तैर रही थीं.
उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ राजनीति करती है, उसे लोगों की जान और आस्था की कोई परवाह नहीं है. उन्होंने लोगों से भाजपा के बहकावे में न आने की अपील की. उन्होंने कहा कि मनोज तिवारी साफ पानी में तैरते हैं, लेकिन पूरा गंदा पानी यमुना में छोड़ा जा रहा है.
प्रियंका कक्कड़ ने यमुना की सफाई के मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में करीब 650 एमजीडी पानी ट्रीट किया जा सकता था और आज 15 साल बाद भी उतनी ही क्षमता है. लगभग 75 प्रतिशत एसटीपी बंद पड़े हैं. भाजपा ने कोई ठोस काम नहीं किया, बल्कि लोगों को भड़काने और उनकी आस्था से खेलने का काम किया है.
Mumbai में कांग्रेस नेता हुसैन दलवई ने भी छठ पूजा विवाद पर टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि Maharashtra में छठ पूजा नहीं की जाती है, यह बिहार और उत्तर प्रदेश का पर्व है. हमारा छठ पूजा से कोई विरोध नहीं है, लेकिन यहां इसका इतना बैंड-बाजा बजाने की जरूरत नहीं है.
हुसैन दलवई ने कहा कि बिहार और यूपी के लोगों को संगठित करने के लिए धार्मिक मुद्दा उठाना गलत है. हर धर्म आजकल सड़क पर आ गया है, जिसका वे विरोध करते हैं.
उन्होंने कहा कि गरीबों के मुद्दों पर ठीक ढंग से काम करने के बजाय उन्हें धर्म में खींचना और उनकी याददाश्त खत्म करना बिल्कुल गलत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह धर्म के खिलाफ नहीं हैं. जिसे जो धर्म मानना है, वह माने. लेकिन धर्म घर में रहना चाहिए, मस्जिद और मंदिर में रहना चाहिए. धर्म को सड़क पर नहीं लाना चाहिए.
–
पीआईएम/एएस
Skip to content