
Patna, 14 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi के बिहार दौरे और ‘नीतीश सेतु’ के उद्घाटन से पहले प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है. इस बीच जन सुराज के संस्थापक और विधायक प्रशांत किशोर ने पुल के नाम को लेकर चल रही बहस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य होना सबसे महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि पुल किसी के भी नाम पर बने, लेकिन उसका निर्माण होना चाहिए.
किशोर का यह बयान उस वक्त आया है, जब पीएम मोदी का 21 नवंबर को बिहार आगमन है. इस दौरान पीएम मोदी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य Government द्वारा ‘नीतीश सेतु’ किया गया है, का उद्घाटन करेंगे.
प्रशांत किशोर ने Patna में से बातचीत में कहा कि यह अच्छी बात है, पुल तो बनना ही चाहिए. चाहे यह किसी के भी नाम पर बने, बस पुल बन जाना चाहिए, यही अच्छी बात है.
सीएम सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए किशोर ने कहा कि यह बिहार की संस्कृति है. हमारी संस्कृति में, सार्वजनिक जीवन या सामाजिक जीवन के किसी भी पहलू में, जब आप किसी से मिलते हैं, तो कोई निजी लड़ाई या निजी दुश्मनी नहीं होती. जो भी मतभेद हैं, वे वैचारिक हैं, ये मतभेद बिहार के विकास को लेकर हैं. उन्होंने कहा कि निजी तौर पर मेरा सम्राट चौधरी से न कोई संबंध है, न ही कोई लगाव है और न ही उनसे कोई दुश्मनी है.
आस्था के महापर्व छठ पूजा के दूसरे दिन खरना को लेकर उन्होंने शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि हम कामना करते हैं कि ऐसा भी छठ पर्व आए हमारे जीवन में, जब बिहार में समृद्धि और विकास हो, शांति हो, यही कामना है.
दूसरी ओर, ‘नीतीश सेतु’ को लेकर बिहार Government में मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि साल 2005 के बाद बिहार में जो निर्माण और विकास कार्य हुए हैं, उनमें पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार का बहुत बड़ा योगदान है. मैं बिहार Government, Prime Minister मोदी और Chief Minister सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं, क्योंकि जिस नए पुल का उद्घाटन करने के लिए Prime Minister आ रहे हैं, उसमें भी पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार का योगदान है.
–
डीकेएम/एएस
Skip to content