
New Delhi, 26 नवंबर . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Thursday को कृषि आंकड़ों पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस और विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर बेहद आक्रामक और तीखा पलटवार किया.
संविधान दिवस के मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने दो-टूक कहा कि देश के संविधान का अपमान और उसकी हत्या करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है. उन्होंने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश का किसान परेशान नहीं है, बल्कि जयराम रमेश और कांग्रेस पार्टी अपनी Political जमीन खिसकने से परेशान हैं.
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए Union Minister शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम केवल बेबुनियाद आरोप लगाना रह गया है, जबकि हकीकत यह है कि घेराबंदी करने वाले खुद जनता के कटघरे में खड़े हैं. आपातकाल के काले अध्याय की याद दिलाते हुए उन्होंने सवाल दागा कि देश में इमरजेंसी किसने लगाई थी? India छोड़ो आंदोलन और आजादी की लड़ाई में भी जितने लोग जेल नहीं गए, उससे कहीं अधिक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को जेलों में किसने ठूंसा था? उन्होंने कहा कि उस समय संविधान की सरेआम हत्या की गई थी और खुद को सत्ता में बनाए रखने के लिए Prime Minister पद को न्यायिक समीक्षा से बाहर रखने का पाप भी कांग्रेस ने ही किया था.
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि देश में लगभग 100 बार निर्वाचित राज्य Governmentों को भंग किया गया, जिनमें से अकेले स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने 50 बार चुनी हुई Governmentों को भंग किया. जब मर्जी आई, लोकतांत्रिक Governmentों को कपड़ों की तरह बदल दिया गया. उन्होंने यूपीए शासनकाल पर निशाना साधा और कहा कि एक निर्वाचित Government के ऊपर असंवैधानिक सलाहकार परिषद (एनएसी) बैठाकर Government की निगरानी कराई गई. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना तीखा तंज कसा कि जब स्वर्गीय Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह की कैबिनेट ने एक फैसला लिया, तो किसने सरेआम उस अध्यादेश को फाड़कर फेंक दिया था और Prime Minister व पूरी कैबिनेट का अपमान किया था? संविधान की धज्जियां उड़ाने का यह पाप लगातार कांग्रेस ने ही किया है.
किसानों के मुद्दों पर जयराम रमेश के बयानों को खारिज करते हुए शिवराज चौहान ने कहा कि Prime Minister किसान सम्मान निधि, Prime Minister फसल बीमा योजना और कम ब्याज पर कृषि ऋण जैसी योजनाओं से किसान की आर्थिक हालत लगातार सुधर रही है. मनरेगा की जगह ‘विकसित भारत- जी राम जी’ योजना भी बेहतर ढंग से चल रही है और कहीं कोई शिकायत नहीं है.
फसलों की कीमतों पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भावुक व बेबाक अंदाज में कहा, “पिछले सालों में जब दाम नीचे थे, तब Government ने एमएसपी पर रिकॉर्ड खरीद की. अब कुछ फसलों के दाम एमएसपी से थोड़े ज्यादा हैं, तो थोड़े दाम किसान को भी मिल जाने दो ना मेरे भाई, उसमें क्या दिक्कत है? कभी-कभी किसान को भी पैसा मिल जाने दें.”
उन्होंने स्पष्ट किया कि Government किसान और उपभोक्ता के बीच संतुलन बनाकर चलती है और उपभोक्ताओं के संरक्षण के लिए जरूरत पड़ने पर आयात सहित हर आवश्यक कदम उठाए जाते हैं. देश में दालों की खपत वर्ष 2000 या 2010 के मुकाबले आज लगातार बढ़ रही है. प्रतिकूल मौसम के कारण कुछ फसलों का उत्पादन थोड़ा प्रभावित जरूर हुआ है, लेकिन बुआई का रकबा और कुल उत्पादन दोनों लगातार बढ़ रहे हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र Government और किसानों के सामूहिक प्रयासों से India वर्ष 2031 तक दलहन और तिलहन के क्षेत्र में पूरी तरह से आत्मनिर्भर हो जाएगा.
–
एसके/एबीएम
Skip to content