किसानों को जल्द मिलेगी मदद, जीआर निकालने की प्रक्रिया शुरू: मंत्री प्रताप सरनाईक

Mumbai , 25 सितंबर . Maharashtra में गणेश उत्सव के समापन और गणेश विसर्जन के अवसर पर परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने राज्य के किसानों की स्थिति को लेकर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि मराठवाड़ा, विदर्भ समेत Maharashtra के कई हिस्सों में इस समय बेहद खराब परिस्थिति है. उन्होंने भरोसा दिया कि सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे किसानों के साथ Government खड़ी है और इस दिसा में काम कर रही है.

प्रताप सरनाईक ने कहा कि पिछले 11 दिनों से Mumbai और ठाणे क्षेत्र में बड़ी संख्या में गणेश भक्त उत्सव का आनंद ले रहे हैं. आज गणेश विसर्जन का दिन है और श्रद्धालु पूरे भक्ति भाव के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे. Maharashtra में गणेश उत्सव को बहुत बड़े त्योहार के रूप में मनाया जाता है. लोग पूरे मन से गणेश जी की सेवा करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं. ऐसे समय में राज्य के सामने किसानों से जुड़ी गंभीर परिस्थितियां भी हैं.

उन्होंने कहा कि Maharashtra के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्र में स्थिति बेहद खराब है. राज्य के अन्य हिस्सों में भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी परिस्थिति में Government का किसानों के साथ खड़ा रहना जरूरी है. Chief Minister देवेंद्र फडणवीस और सभी मंत्रियों की भी यही भावना है. Chief Minister और उपChief Minister सहित Government के लोग अलग-अलग तालुकों में जाकर किसानों को संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं. किसानों को जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने के लिए Government की ओर से आवश्यक प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई जा रही है.

परिवहन मंत्री ने कहा कि Government जल्द से जल्द किसानों तक मदद पहुंचाना चाहती है. किसानों को राहत देने के संबंध में सरकारी निर्णय (जीआर) निकालने की प्रक्रिया भी की जा रही है, ताकि प्रभावित किसानों को जल्दी सहायता मिल सके. भगवान गणेश से उनकी प्रार्थना है कि Maharashtra और किसानों के ऊपर छाया दुख का अंधकार जल्द दूर हो. उन्होंने किसानों की खेती और आने वाले समय के लिए भी भगवान से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने राज्य के लोगों और किसानों से कहा कि वे दुखी न हों, क्योंकि Government उनके साथ है और उनकी हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जाएगा.

ज्ञानेश कुमार से जुड़े सवाल पर प्रताप सरनाईक ने फिलहाल कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर उन्होंने अभी केवल टीवी के माध्यम से खबरें देखी हैं. जब तक मामले की पूरी जानकारी और उसके तथ्यों की गहराई से जांच नहीं हो जाती, तब तक इस पर कुछ कहना उचित नहीं होगा.

–