
Bhopal , 11 नवंबर . Madhya Pradesh के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा द्वारा किसानों पर की गई टिप्पणी पर प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने सख्त आपत्ति जताई है. साथ ही BJP MP के खिलाफ फिर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है.
प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि BJP MP जनार्दन मिश्रा द्वारा अन्नदाता किसानों को नशेड़ी, गांजा पीने वाला और चिलम फूंकने वाला बताकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी बेहद शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और देश के करोड़ों किसानों का अपमान है. किसान कांग्रेस इस अपमान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी. यह केवल किसानों का नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और अन्नदाता की मेहनत का अपमान है.
चौहान ने कहा कि एक तरफ Prime Minister Narendra Modi और भाजपा Government किसान कल्याण वर्ष मनाने तथा किसानों के सम्मान की बड़ी-बड़ी बातें करती है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सांसद किसानों को नशेड़ी और चिलम फूंकने वाला बताकर उनका सार्वजनिक अपमान कर रहे हैं. भाजपा का यह दोहरा चरित्र अब प्रदेश की जनता के सामने उजागर हो चुका है.
उन्होंने कहा कि किसान दिन-रात खेतों में पसीना बहाकर देश का पेट भरता है. भीषण गर्मी, कड़ाके की ठंड और बारिश की परवाह किए बिना किसान अपनी फसल तैयार करता है. किसान का बेटा देश की सीमाओं पर तैनात होकर मातृभूमि की रक्षा करता है. ऐसे अन्नदाता के प्रति इस तरह की अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करना भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है.
धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा Government की नीतियों ने पहले ही किसानों को आर्थिक संकट में डाल रखा है. महंगी खाद, बीज, डीजल, बिजली और खेती की बढ़ती लागत से किसान परेशान हैं. फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है. छोटे और सीमांत किसानों के सामने खेती जारी रखना मुश्किल होता जा रहा है. इसके बावजूद किसानों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय भाजपा के जनप्रतिनिधि उनका अपमान करने में लगे हैं.
उन्होंने कहा कि किसान कांग्रेस प्रदेशभर में सांसद जनार्दन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है. तहसील स्तर पर पुतला दहन कर भाजपा के इस किसान विरोधी रवैये के खिलाफ आवाज बुलंद की जा रही है. BJP MP मिश्रा के खिलाफ किसानों के अपमानजनक बयान को लेकर तत्काल First Information Report दर्ज की जाए और कानून के अनुसार कार्रवाई हो.
–
एसएनपी/डीकेपी
Skip to content