
Mumbai , 13 अक्टूबर . मशहूर गायक सुदेश भोसले ने Tuesday को किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. गायक का मानना है कि किशोर कुमार की गायकी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है और आगे भी कभी फीकी नहीं पड़ेगी.
सुदेश भोसले ने इंस्टाग्राम पर किशोर कुमार के साथ कई पुरानी तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी आवाज और संगीत लोगों की जिंदगी का एक अटूट हिस्सा बन गए हैं.
सुदेश भोसले ने लिखा, “कुछ आवाजें सिर्फ गाने नहीं गातीं, वो हमारी आत्मा का हिस्सा बन जाती हैं. किशोर कुमार दा, एक ऐसी आवाज हैं, जो कभी फीकी नहीं पड़ सकती, एक ऐसे लीजेंड, जो हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे.”
किशोर कुमार के साथ अपने जुड़ाव को याद करते हुए, सुदेश ने कहा कि लीजेंडरी सिंगर के साथ बिताया हर फ्रेम, याद और पल उनकी जिंदगी का एक कीमती हिस्सा बना रहेगा.
गायक ने बताया, “किशोर दा के साथ हर लम्हा, हर याद मेरे लिए एक खजाना है. जिसे मैं जिंदगी भर संजोकर रखूंगा. आपकी बहुत याद आती है, किशोर दा. आपका जादू कभी खत्म नहीं होगा, आपकी आवाज अमर है और आपकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी. लीजेंड कभी सच में हमें छोड़कर नहीं जाते… वो अपने संगीत के जरिए जिंदा रहते हैं.”
बता दें कि प्रसिद्ध गायक सुदेश भोसले, किशोर कुमार को अपना गुरु मानते हैं. दोनों के बीच का संबंध एक गुरु और शिष्य के साथ-साथ संगीत के प्रति गहरे जुड़ाव का रहा है. सुदेश भोसले ने कई मंचों और साक्षात्कारों में यह माना है कि वे किशोर कुमार को अपना गुरु मानते हैं और उनके गायन और व्यक्तित्व से बेहद प्रेरित रहे हैं.
सुदेश भोसले और किशोर कुमार का संगीतमय जुड़ाव 1989 की फिल्म ‘मालामाल’ के गाने ‘माल को देखे’ से है, जिसमें अमित कुमार भी थे. सुदेश भोसले किशोर कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और वह उनकी आवाज की हूबहू नकल करने के लिए भी जाने जाते हैं.
–
एनएस/एबीएम
Skip to content