‘किताब को बना दिया वेडिंग कार्ड’, चिराग पासवान से शादी की अफवाहों पर आरुषि निशंक ने तोड़ी चुप्पी

Mumbai , 25 नवंबर . Actress और फिल्म प्रोड्यूसर आरुषि निशंक ने Union Minister चिराग पासवान के साथ नाम जुड़ने और दोनों की शादी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है.

से बातचीत में अरुषि ने इन अफवाहों पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”मैं अपने बारे में क्या कहूं? मैं तो ट्रोल होने के लिए हमेशा तैयार रहती हूं. मुझे देख लीजिए, कभी भी ट्रोल हो सकती हूं. मजाक से हटकर बात करूं तो चिराग मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह काफी अच्छा काम कर रहे हैं. मैं उन्हें बधाई देने के लिए एक किताब लेकर गई थी, लेकिन उस किताब को ही शादी का कार्ड बना दिया गया. मेरे हिसाब से पब्लिक फिगर होने का यह एक नुकसान है.”

आरुषि ने बातचीत के दौरान social media पर होने वाली ट्रोलिंग और नेगेटिव कमेंट्स को लेकर भी अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि बागेश्वर धाम महाराज से मुलाकात के बाद भी उन्हें social media पर काफी भद्दे कमेंट्स का सामना करना पड़ा था. इन टिप्पणियों को पढ़कर उन्हें दुख हुआ, क्योंकि जिन महाराज जी के बारे में ऐसी बातें लिखी जा रही थीं, उनके प्रति वह काफी सम्मान रखती हैं.

आरुषि ने कहा, ”मैं बागेश्वर धाम महाराज से भी मिली थी. उस मुलाकात को लेकर भी लोगों ने बहुत भद्दे कमेंट्स किए और मैं उन्हें पढ़ रही थी. मेरा दिल दुखी हुआ, क्योंकि वह एक संत हैं और उनके बारे में इस तरह की बातें करना ठीक नहीं है. लेकिन कोई बात नहीं, मुझे लगता है कि अब हालात पहले से बेहतर हैं.”

आरुषि की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब social media पर चिराग पासवान के साथ उनके रिश्ते को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं. दरअसल, आरुषि ने चिराग के घर जाने के दौरान उनके साथ कुछ तस्वीरें social media पर पोस्ट की थीं. इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगने लगीं. इसी मुलाकात में आरुषि की ओर से चिराग को दी गई किताब को भी कथित तौर पर शादी का न्योता समझ लिया गया, जिससे अफवाहों को और हवा मिली.

आरुषि निशंक एक Actress और फिल्म प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ प्रशिक्षित कथक नृत्यांगना और टेडएक्स स्पीकर भी हैं. उन्हें म्यूजिक वीडियो ‘वफा ना रास आई’ से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पहचान मिली. उनके पिता रमेश पोखरियाल निशंक उत्तराखंड के Chief Minister रह चुके हैं. आरुषि social media पर एक्टिव रहती हैं और अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

–

पीके/एएस