
Mumbai , 27 नवंबर . मनोरंजन जगत में अक्सर एक्टर्स के अभिनय से ज्यादा उनकी social media पॉपुलैरिटी की बात होती है और कहा जाता है कि अब एक्टर्स की काबिलियत से ज्यादा उनकी पॉपुलैरिटी काम करती है. हाल ही में गोवा में मास्टरक्लास में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी.
मुकेश छाबड़ा ने कहा कि जिन डायरेक्टर्स को वे जानते हैं या काम करते हैं, वो इस तरह के क्राइटेरिया या फॉलोअर्स को नहीं देखते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कितना ही बड़ा कोई कंटेंट क्रिएटर क्यों न हो, असल में उसे ऑडिशन राउंड से गुजरना ही पड़ता है.
उन्होंने कहा, “मेरे परिचय में बहुत से डायरेक्टर social media पर हैं, जैसे राजू हिरानी इंस्टाग्राम पर हैं और हर तरह के कंटेंट क्रिएटर को देख रहे हैं और फॉलो भी करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि social media पर चाहे कोई भी कितना ही पॉपुलर क्यों न हो, आपको ऑडिशन प्रोसेस से गुजरना ही पड़ेगा.”
मुकेश छाबड़ा ने भुवन बाम का उदाहरण देते हुए कहा, “मुझे याद है कि जब भुवन आए थे, तो उन्होंने भी कई अलग-अलग फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए थे. वे केंटेंट क्रिएटर हैं और एक्टर भी कमाल के हैं. उन्होंने बहुत अच्छा ऑडिशन दिया था. मुझे लगता है कंटेंट क्रिएटर के फॉलोअर्स होते हैं लेकिन आखिर में आपको हर दूसरे एक्टर की तरह उसी प्रोसेस से गुजरना पड़ता है.”
उन्होंने कहा कि हर स्क्रिप्ट पर हर कोई एक्टिंग नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा, “खुद का कंटेंट बनाकर एक्टिंग करना अलग है और स्क्रिप्ट पर एक्टिंग करना बहुत अलग है. होता क्या है कि जब हम खुद का कंटेंट बना रहे होते हैं, तो हमें पता होता है कि किस हिसाब से बोलना है और जो स्क्रिप्ट मिलती है, वो बिल्कुल अलग होती है. स्क्रिप्ट के अनुसार ही एक्टर्स को रिएक्ट होना होता है और यह सिर्फ एक एक्टर ही समझ पाएगा कि इसके लाइन्स के सबटेक्स्ट क्या हैं? इसके पीछे की स्टोरी क्या है? कैसे एक्ट करना है? उसके पीछे पूरा प्रोसेस क्या है? वो एक्टर ही समझ सकता है. एक कंटेंट क्रिएटर वो कभी नहीं समझ पाएगा.”
–
एनएस/पीएम
Skip to content