
New Delhi, 31 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे India ट्रेन के शुभारंभ से पहले लोगों को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, Kanpur सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे India स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी.
Prime Minister Narendra Modi ने Saturday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली और काशी के बीच रेल यात्रा करने वालों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. काशी-दिल्ली वंदे India स्लीपर ट्रेन शुरू होने से समय की बचत के साथ ही उनका अनुभव बेहतर होने वाला है. आधुनिक सुविधाओं और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली से सुसज्जित यह देश की दूसरी वंदे India स्लीपर ट्रेन है.”
उन्होंने कहा कि काशी से प्रयागराज, Kanpur सेंट्रल होते हुए दिल्ली तक चलने वाली वंदे India स्लीपर ट्रेन लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों, युवाओं और व्यापारियों की यात्रा को सुगम बनाएगी. बाबा विश्वनाथ के दर्शन हों या संगम की यात्रा, यह ट्रेन आस्था को अवसर से और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी. इस नई रेल सेवा के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं.
बता दें कि बनारस रेलवे स्टेशन से Saturday को दोपहर लगभग 3:30 बजे उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे India ट्रेन और नई मेमू ट्रेनों का शुभारंभ किया जाएगा. समारोह में Chief Minister योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. नई ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को बेहतर और आधुनिक रेल सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है.
रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि वाराणसी और New Delhi के बीच वंदे India स्लीपर सेवा शुरू होने से India के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में शामिल वाराणसी का राष्ट्रीय राजधानी से संपर्क और मजबूत होगा. वाराणसी में पूरे साल श्रद्धालु, देशी-विदेशी पर्यटक, विद्यार्थी और दूसरे क्षेत्रों से आने वाले लोग पहुंचते हैं. New Delhi के साथ रात की बेहतर रेल कनेक्टिविटी से धार्मिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक, प्रशासनिक और पर्यटन संबंधी कार्यों के लिए यात्रा करने वाले लोगों को अधिक सुविधा मिलेगी.
मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन वाराणसी से चलकर प्रयागराज, Kanpur सेंट्रल, अलीगढ़ और गाजियाबाद होते हुए New Delhi पहुंचेगी. ये स्टेशन महत्वपूर्ण शहरी केंद्रों को जोड़ते हैं और आसपास के जिलों को भी रेल संपर्क उपलब्ध कराते हैं. इससे आधुनिक रेल यात्रा की सुविधा अधिक से अधिक यात्रियों तक पहुंच सकेगी. यह ट्रेन वाराणसी से रात 8 बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर New Delhi पहुंचेगी. वापसी में यह New Delhi से रात 9 बजकर 40 मिनट पर रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर वाराणसी पहुंचेगी.
बयान में यह भी बताया गया कि मौजूदा शिव गंगा एक्सप्रेस की तुलना में वंदे India स्लीपर एक्सप्रेस वाराणसी से New Delhi की यात्रा में 55 मिनट और New Delhi से वाराणसी की यात्रा में 35 मिनट की बचत करेगी. इससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को रात के सफर के लिए तेज विकल्प मिलेगा. यह सेवा सप्ताह में छह दिन चलेगी. वाराणसी से चलने वाली ट्रेन Friday को और New Delhi से चलने वाली ट्रेन Saturday को नहीं चलेगी.
–
डीसीएच/
Skip to content