काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का ऐलान, 21 नवंबर को चेन्नई में होगा रिसेप्शन

Mumbai , 17 अक्टूबर . साउथ इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर जल्द ही सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन से शादी करने जा रहे हैं. इस शादी की खबर की पुष्टि खुद तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने की है.

तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी कार्यालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पोस्ट में बताया गया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आने का न्योता दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है.

तेलंगाना सीएम ऑफिस ने अपनी पोस्ट में लिखा, “सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित अपने आवास पर Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया.”

उन्होंने आगे लिखा, “काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा.”

हालांकि, अनिरुद्ध और काव्या की तरफ से अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. साल 2025 में social media पर दोनों के डेटिंग की खबरें पहली बार सामने आई थीं, जिसमें दावा किया गया था कि वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से पुष्टि या खंडन नहीं किया था.

वहीं, दोनों की शादी की खबरें पहली बार 2025 में सामने आई थीं. पिछले साल जून में म्यूजिक डायरेक्टर ने इंटरनेट पर चल रही इन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया था.

यह खबर ऐसे समय आई है, जब निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार की फिल्म ‘जेलर 2’ शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और इसके संगीत की जिम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर ने ही संभाली है.

–

एनएस/एएस