काली पूजा की रात सिलचर के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

सिलचर, 9 नवंबर . असम के सिलचर स्थित रोंगपुर इलाके में काली पूजा की रात एक गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग रोंगपुर में सिलचर-इंफाल राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे एसबीआई बैंक के पास स्थित कारोबारी सुमन धर के गोदाम में लगी.

गोदाम में बिस्कुट, केक, चॉकलेट समेत कई तरह के सामान रखे हुए थे. आग तेजी से फैलने लगी, जिससे रोंगपुर के शिवबाड़ी इलाके में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही Police और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

प्रारंभिक आशंका जताई जा रही है कि काली पूजा के दौरान पटाखे फोड़ने से निकली चिंगारी या आग की लपटों के कारण गोदाम में आग लगी होगी. हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

इस घटना से इलाके में काफी तनाव और अफरा-तफरी का माहौल रहा. शुरुआती अनुमान के मुताबिक, आग से कई लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है. हालांकि, नुकसान का विस्तृत आकलन अभी किया जाना बाकी है.

इधर, Madhya Pradesh के कटनी और सिवनी जिलों में दिवाली की रात आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो महीने के शिशु समेत 12 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं. दोनों हादसों में दो परिवारों के छह-छह सदस्यों की जान चली गई. रोशनी के त्योहार पर हुए इन हादसों से परिवारों और आसपास के इलाकों में मातम पसरा है.

पहली घटना कटनी जिले के बरही कस्बे की है, जहां आधी रात के आसपास एक तीन मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई. इमारत के भूतल पर क्रॉकरी की दुकान थी, जबकि ऊपरी मंजिलों पर अग्रवाल परिवार के सदस्य सो रहे थे. दुकान से उठी आग तेजी से ऊपर की मंजिलों तक फैल गई. घना धुआं और आग की लपटें फैलने से परिवार के सदस्य इमारत के अंदर ही फंस गए और उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

दूसरी घटना सिवनी जिले के छपारा कस्बे के महावीर वार्ड की है. यहां Monday तड़के करीब 3 बजे सराफा कारोबारी कुंदन सोनी के घर में आग लग गई. इस हादसे में परिवार के छह सदस्यों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान कुंदन लाल सोनी (75), राजकुमारी सोनी (65), रितु सोनी (42), स्मृति सोनी (40), सूर्या सोनी (45) और आदित्य सोनी (16) के रूप में हुई है.

दोनों घटनाओं में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. Police मामलों की जांच कर रही है. दिवाली की रात हुए इन दो बड़े हादसों ने त्योहारों के दौरान अग्नि सुरक्षा इंतजामों और आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

–

डीएससी