
Mumbai , 18 नवंबर . Actor शरद केलकर स्टारर हॉरर फिल्म ‘काली खेती’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हाल ही में से बातचीत के दौरान Actor ने रचनात्मक जुनून को लेकर अपने विचार साझा किए.
शरद केलकर ने कहा कि उनके लिए क्रिएटिव ऑब्सेशन का मतलब अपने काम में परफेक्शन हासिल करने की कोशिश है. उन्होंने बताया, “मेरे लिए सबसे अहम बात यह होती है कि काम बेहतरीन और सटीक रूप में सामने आए. हमारी फिल्म के निर्देशक एक पेंटर भी हैं, इसलिए हर फ्रेम को लेकर उनकी स्पष्ट सोच थी. उन्होंने प्री-प्रोडक्शन के दौरान सिनेमैटोग्राफर किरण देवहंस के साथ काम किया है. यही वजह रही कि हमें कोई चिंता नहीं थी. हम पहले से जानते थे कि पर्दे पर चीजें किस तरह दिखाई देंगी.”
निर्देशक हारिस इम्तियाज खान इस फिल्म के जरिए पहली बार निर्देशन में कदम रख रहे हैं.
Actor शरद केलकर का कहना है कि हारिस इम्तियाज खान की पहली निर्देशित फिल्म होने के कारण शुरुआत में वह थोड़े डरे हुए थे. उन्होंने कहा, “एक बात, जो मुझे परेशान कर रही थी और मन में सवाल उठा रही थी. वह यह थी कि डायरेक्टर हारिस इम्तियाज खान पहली बार फिल्म बना रहे हैं और फिल्म में वीएफएक्स (कंप्यूटर से बनाए गए स्पेशल इफेक्ट वाले सीन) बहुत ज्यादा हैं, तो एक एक्टर के तौर पर मेरे मन में यह सवाल था कि आखिर ये वीएफएक्स वाले सीन पर्दे पर कैसे दिखेंगे, अच्छे लगेंगे या नहीं.”
उन्होंने आगे कहा, “तो हम हमेशा इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते थे कि यह कैसा बनकर आएगा, इसे करने के लिए हमारे पास कितना टाइम है, यह कैसा दिखेगा. क्या हमारे पास इतना टाइम है कि इसे बेस्ट बना सकें? वीएफएक्स में कई महीने और कई साल भी लग सकते हैं और मैंने पहले भी ऐसी फिल्में की हैं.”
शरद केलकर ने वीएफएक्स और फिल्म के सीन की समय-अवधि पर बात करते हुए कहा, “वीएफएक्स में हमें करीब 1.5-2 साल लगे, लेकिन वह इस बात को लेकर बहुत निश्चित थे कि हमें कितना टाइम चाहिए और हम दिन-रात काम करेंगे. इसलिए मुझे लगता है कि बेंचमार्क ऊपर जा रहा है. बस आपको उन्हें मौका देना है. अपना पैशन और सब कुछ फिल्म को दे दीजिए.”
बता दें कि हारिस इम्तियाज खान द्वारा लिखित और निर्देशित तथा सना खान द्वारा ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘काली खेती’ 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
–
एनएस/एएस
Skip to content