काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले की भारत ने की निंदा

New Delhi, 6 अक्टूबर . India ने काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव जहाज पर हुए हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने Tuesday को एक बयान जारी कर रोमानिया की तारीफ की जिसके रक्षक दल ने वाणिज्यिक जहाज सवार तीन भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया.

एमईए ने बयान में कहा, “हम काला सागर में एमवी रोयाद मम्मादोव पर हुए हमले की निंदा करते हैं, जिसमें दो विदेशी नाविक मारे गए और तीन भारतीयों समेत चालक दल के कुछ सदस्य घायल हो गए. घायलों को रोमानियाई अधिकारियों ने बचा लिया और उनका रखरखाव किया जा रहा है.”

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, जहाज के चालक दल में शामिल तीनों भारतीय सुरक्षित हैं. India ने रोमानियाई रक्षक दल का आभार जताते हुए कहा, “हम इस घटना में त्वरित कार्रवाई के लिए रोमानियाई अधिकारियों को धन्यवाद देते हैं.”

इसमें आगे कहा गया कि India व्यावसायिक जहाजों और नाविकों पर हुए हमलों को गंभीर मानता है. डायलॉग और डिप्लोमेसी को किसी भी मतभेद का समाधान बताते हुए एमईए ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग में यातायात को निशाना बनाना वैश्विक वाणिज्य और दुनिया भर के लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है. हम अपील करेंगे कि संघर्षों का समाधान संवाद और कूटनीति के जरिए करें.”

विदेश मंत्रालय ने यह भी रेखांकित किया कि India ने सितंबर 2026 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान लाइबेरिया के साथ मिलकर ‘ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स ऑन सेफ्टी एंड सिक्योरिटी ऑफ शिपिंग एंड सीफेरर्स’ की शुरुआत की थी. इस समूह में 25 देश शामिल हैं.

Monday को ब्लैक सी (काला सागर) में कॉमर्शियल जहाज पर हुए हमले में 3 भारतीय नागरिकों समेत कई क्रू सदस्यों की जान खतरे में पड़ गई थी. इस हमले में दो विदेशी नागरिकों की मौत हो गई थी. भारतीय दूतावास ने घटना के बाद ही अपडेट दिया था. बताया था कि सभी भारतीय सुरक्षित हैं और उनका इलाज रोमानिया के अस्पताल में चल रहा है.

यूक्रेन के President वोलोडिमिर जेलेंस्की ने social media पोस्ट में इस हमले का जिम्मेदार रूस को ठहराया था. उन्होंने ये भी बताया था कि शिप में अजरबैजानी और भारतीय नागरिक सवार थे. जहाज में मक्का लदा था और ये यूक्रेन के इजमेल बंदरगाह से इटली के रावेना ले जाया जा रहा था.

–

केआर/