कार्तिगई दीपम मामला: Supreme Court के आदेश की अवहेलना पर अधिकारियों को अवमानना नोटिस, मुख्य सचिव को पेश होने का निर्देश

New Delhi, 27 नवंबर . तमिलनाडु के थिरुपरनकुंद्रम में दीपाथून पर कार्तिगई दीपम जलाने के Supreme Court के आदेश का पालन नहीं किए जाने के मामले में अदालत ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने तमिलनाडु के मुख्य सचिव को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है.

Supreme Court ने मुख्य सचिव, Police महानिदेशक (डीजीपी), हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती (एचआर एंड सीई) विभाग के सचिव और आयुक्त, मदुरै के जिला कलेक्टर, Police आयुक्त, Police अधीक्षक, मंदिर प्रशासन सहित संबंधित अधिकारियों से पूछा है कि अदालत के आदेश की कथित अवहेलना पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए.

अदालत ने प्रथम दृष्टया आदेश का जानबूझकर पालन नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताई. कोर्ट ने मुख्य सचिव से अधिकारियों के बीच इस मामले को लेकर हुई ईमेल, फोन कॉल और संदेशों का विवरण देने वाला हलफनामा दाखिल करने को कहा है. साथ ही अगली सुनवाई में व्यक्तिगत उपस्थिति का निर्देश दिया है.

सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि घटनाक्रम से ऐसा प्रतीत होता है कि कार्यपालिका ने Political नेतृत्व के निर्देशों के तहत काम किया. कोर्ट ने आदेश की जानबूझकर अवहेलना, हाई कोर्ट के समक्ष दिए गए आश्वासन के उल्लंघन और संवैधानिक अदालतों के प्रति अनादर पर नाराजगी जताई. अदालत ने कहा कि अधिकारियों को यह तय करने का अधिकार नहीं है कि वे अदालत के आदेश का पालन करेंगे या नहीं.

याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने Political पूर्वाग्रह के कारण आदेश लागू नहीं किया और दीप जलाने के समय को लेकर भी जानबूझकर बाधाएं खड़ी की गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने बोर्ड और अन्य व्यवस्थाओं को आदेश के पालन में बाधा के रूप में इस्तेमाल किया.

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की रिपोर्ट के अनुसार, Police ने एएसआई की टीम को दोपहर करीब 3 बजे दीप जलाने वाले स्थान तक पहुंचने से रोक दिया था. उन्होंने मामले में गंभीर अवमानना का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष निगरानी के लिए पूर्व न्यायाधीश या केंद्रीय बलों की तैनाती का सुझाव दिया.

मदुरै जिला कलेक्टर की ओर से अदालत को बताया गया कि दीप नहीं जलाया गया, लेकिन कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई. Police आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत 2,400 स्थानीय Policeकर्मियों, 1,200 सशस्त्र रिजर्व कर्मियों, तमिलनाडु स्पेशल Police सहित कुल 5,797 कर्मियों को तैनात किया गया था.

दरगाह समिति की ओर से पेश वकील हुजेफा अहमदी ने कहा कि इस मामले से दरगाह की गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और अदालत को अपने पूर्व आदेश में बदलाव नहीं करना चाहिए.

Supreme Court ने कहा कि कोई भी अदालत के आदेश को कमजोर नहीं कर सकता और संवैधानिक व्यवस्था में पैदा हुई गड़बड़ी को ठीक किया जाएगा. कोर्ट ने कहा कि अधिकारियों का दायित्व अदालत के आदेशों के पालन में सहयोग करना है और कानून का शासन सर्वोपरि है.

अदालत ने मंदिर और दरगाह दोनों की सुरक्षा तथा वहां शांतिपूर्ण गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंपते हुए श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन प्रत्येक श्रद्धालु को दीप जलाने की अनुमति होगी. चूंकि परिसर में एक अन्य धार्मिक संस्थान यानी दरगाह भी मौजूद है, इसलिए दीप जलाने का स्थान दरगाह से सभी दिशाओं में कम से कम 50 मीटर दूर होगा. दरगाह की सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ सभी आवश्यक कदम उठाएगी.

कोर्ट ने निर्देश दिया कि यदि दीप जलाने के निर्धारित समय पर दीपाथून में दीप नहीं जलाया गया है, तो रिसीवर 24 नवंबर को जलाए गए दीप से प्राप्त लौ का इस्तेमाल कर निर्धारित समय पर दीप जलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, बशर्ते वह लौ अभी जल रही हो.

–

डीएससी