
New Delhi, 28 नवंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कार्तिगई दीपम के अवसर पर भगवान मुरुगन से सभी के सुख, स्वास्थ्य, कल्याण और समृद्धि की कामना की. उन्होंने तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के दीपाथून पर दीप प्रज्वलित किए जाने के बाद social media पर संदेश साझा किया.
गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वेत्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोहारा! भगवान मुरुगन अपने विजयशाली भाले से बुरी शक्तियों का नाश करते हैं और कार्तिगई दीपम का प्रकाश सभी अंधकार को दूर करता है. भगवान मुरुगन सभी को आनंद, कल्याण और समृद्धि का आशीर्वाद दें.”
इससे पहले Saturday को तमिलनाडु के मदुरै जिले में तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित दीपाथून पर शाम पांच बजे पवित्र दीप प्रज्वलित किया गया. यह लंबे समय से चल रहे धार्मिक विवाद के बीच Supreme Court के निर्देश के अनुपालन में किया गया.
दीप प्रज्वलन 13 सदस्यीय समिति की निगरानी में हुआ. समिति में हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस. वैद्यनाथन और एस. पार्थिबन, मदुरै के जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा, वरिष्ठ Police अधिकारी और मंदिर के पुजारी शामिल थे.
दीप प्रज्वलित होने के बाद श्रद्धालुओं ने पारंपरिक ढोल की धुन के बीच ‘मुरुगनुक्कु अरोहारा’ के नारे लगाए. श्रद्धालु Saturday सुबह से ही मंदिर परिसर में जुटने लगे थे.
इस अवसर पर पहाड़ी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. केंद्रीय रिजर्व Police बल (सीआरपीएफ) के जवान तैनात किए गए थे और सुरक्षा मजबूत करने के लिए अतिरिक्त 400 जवान भी बुलाए गए थे.
Supreme Court ने 20 नवंबर को कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान पहाड़ी के शीर्ष पर स्थित पत्थर के स्तंभ पर दीप जलाने की अनुमति दी थी. हालांकि, पहले दीप केवल उची पिल्लैयार मंदिर के पास पारंपरिक स्थान पर जलाया गया था, जिसके बाद अवमानना की तीन कार्यवाहियां शुरू हुईं.
Friday को न्यायमूर्ति अरविंद कुमार और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ ने पहले के आदेश का पालन नहीं किए जाने को लेकर तमिलनाडु के अधिकारियों पर कड़ी नाराजगी जताई थी.
इसके बाद शीर्ष अदालत ने मंदिर के न्यास बोर्ड के कामकाज को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया और मंदिर प्रशासन की जिम्मेदारी हाईकोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों को सौंप दी.
अदालत ने पहाड़ी पर स्थित दरगाह को पर्याप्त सुरक्षा देने और वहां आने वाले मुस्लिम श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की बाधा नहीं पहुंचाने का निर्देश भी दिया. Saturday को दीप प्रज्वलन समारोह के दौरान पहाड़ी के शीर्ष तक पहुंच केवल अधिकृत लोगों के लिए सीमित रखी गई थी.
तिरुपरनकुंद्रम को भगवान मुरुगन के छह पवित्र धामों में पहला माना जाता है. दीपाथून पर दीप प्रज्वलित होना इस धार्मिक समारोह को लेकर लंबे समय से जारी कानूनी और धार्मिक विवाद में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है.
–
डीएससी
Skip to content