कार्तिक प्रतिपदा पर बालुआघाट पर उमड़े श्रद्धालु, यमुना में लगाया आस्था का डुबकी

प्रयागराज, 10 नवंबर . कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा के पावन अवसर पर Tuesday सुबह से ही यमुना नदी के किनारे स्थित बालुआघाट पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह-सुबह ही बड़ी संख्या में लोग घाट पर पहुंचे. श्रद्धालुओं ने यमुना के पवित्र जल में स्नान किया, पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य कर अपने परिवार की शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की. पूरा घाट भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया.

बालुआघाट के पुरोहित ने इस दिन के महत्व के बारे में बताया. उन्होंने से बात करते हुए कहा कि आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा है और इसी का स्नान चल रहा है. बड़ी संख्या में लोग बालुआघाट पर आकर प्रतिपदा का स्नान कर रहे हैं. स्नान करने के बाद श्रद्धालु बालुआ बाबा की पूजा-अर्चना करके ही यहां से प्रस्थान कर रहे हैं.

पुरोहित के अनुसार, कार्तिक मास में यमुना स्नान का विशेष पुण्य फल मिलता है. मान्यता है कि इस दिन स्नान और दान करने से पापों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. यही वजह है कि हर साल इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं.

घाट पर पहुंची महिला श्रद्धालु सरला गुप्ता ने बताया कि वह हर रोज यहां पूजा करने आती हैं. उन्होंने कहा कि आज हम लोगों ने यहां स्नान करके राई दामोदर की पूजा की. हम रोज पूजा करते हैं. आज भी हमने पूजा की और भगवान से यही प्रार्थना की कि सभी सुखी और समृद्ध रहें. हमारा देश खुशहाल रहे और हम भी उसके साथ खुशहाल रहें.

वहीं, एक अन्य श्रद्धालु आभा जायसवाल ने दामोदर मास के महत्व को समझाया. उन्होंने कहा कि अभी दामोदर मास चल रहा है. हम लोग पूरा एक महीना इसी तरह भगवान की पूजा करते हैं. आज अन्नकूट की पूजा होती है. इसी दिन भगवान को भोग लगाकर पूजा की जाती है. ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने आज ही के दिन गोवर्धन पर्वत उठाया था.

आभा जायसवाल ने आगे कहा कि हम लोग दामोदर मास में रोज पूजा करते हैं, यमुना मैया में स्नान करते हैं और दीपदान करते हैं. हम यमुना मैया से अपने परिवार के लिए शुभकामना मांगते हैं कि हमारा परिवार खुशहाल रहे और हमारा देश खुशहाल रहे.

–

पीआईएम/एएस