कान्हा नेशनल पार्क की समृद्धि जैव विविधता के कारण विशिष्ट पहचान : सीएम मोहन यादव

Bhopal , 12 अक्टूबर ( ) Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कान्हा नेशनल पार्क की समृद्धि का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थान अपनी जैव विविधता के कारण विशेष पहचान रखता है . Chief Minister यादव मंडला प्रवास पर पहुंचे और उन्होंने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कान्हा अपनी समृद्ध जैव विविधता और वन्यजीव संपदा के लिए विशेष पहचान रखता है. यह प्रसन्नता का विषय है कि यहां बाघ, तेंदुआ, बारहसिंगा सहित अनेक वन्यजीव प्राकृतिक वातावरण में फल-फूल रहे हैं.

Chief Minister ने कहा कि विशेष रूप से बारहसिंगा के संरक्षण और उनके पुनर्वास के क्षेत्र में कान्हा ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. कभी विलुप्ति की कगार पर पहुंची इस प्रजाति को यहां नया जीवन मिला है. Chief Minister ने वन्य जीव के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की चर्चा करते हुए कहा हमारी समृद्ध वन्यजीव विरासत और प्रकृति के संरक्षण के प्रयासों को करीब से देखकर आज मुझे अत्यंत आनंद की अनुभूति हुई. मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे कान्हा अवश्य आएं और प्रकृति को करीब से जानने व अनुभव करने का अवसर प्राप्त करें.

राज्य में चीता परियोजना सफल रही है. कूनो नेशनल पार्क के बाद गांधी सागर अभ्यारण और दुर्गावती टाइगर रिजर्व में चीतों को बसाया गया है. इस बात का जिक्र करते हुए Chief Minister यादव ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में चीता परियोजना भी सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है. वहीं, असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा के सहयोग से जंगली भैंसों के पुनर्वास की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की गई है.

इसके अंतर्गत छह मादा और दो नर सहित कुल आठ जंगली भैंसों को यहां बसाया गया है. उन्होंने कहा कि बाघ, तेंदुआ, घड़ियाल और मगरमच्छ जैसे वन्यजीवों के संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे प्रयास हमारी प्राकृतिक धरोहर को और समृद्ध बना रहे हैं. यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है. मैं इस समृद्ध वन्यजीव विरासत के संरक्षण में योगदान देने वाले सभी लोगों को हार्दिक बधाई देता हूं.

एसएनपी/पीएम