
New Delhi, 11 अक्टूबर . BJP MP गुलाम अली खटाना ने शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने को लेकर Supreme Court के आदेश और विपक्ष द्वारा 12 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने चेन्नई में छात्र सभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा लोकतंत्र कमजोर करने और वोट चोरी के आरोपों पर भी पलटवार किया.
BJP MP गुलाम अली खटाना ने से बात करते हुए कहा, “देखिए, कानून लागू करने वाली एजेंसियों का काम मुश्किल होता है. यह तलवार की धार और बाल की नोक से भी ज्यादा बारीक होता है. प्रदर्शनकारियों को विरोध करने का अधिकार है. काम करने वाले लोगों को काम करने का अधिकार है. अस्पताल जाने वाले का अपना अधिकार है और स्कूल जाने वाले बच्चे का अपना अधिकार है. इसलिए जब कानून लागू करने वाली एजेंसियों को जानकारी मिलती है या उन्हें शक होता है कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान हो सकता है या कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है तो उन्हें कभी-कभी सख्त कदम उठाने पड़ते हैं. यह कदम लोगों की भलाई के लिए होता है.”
चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था कि लोकतंत्र खत्म करने वालों से हम डरने वाले नहीं, हम लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इसकी सजा भुगतने से नहीं रोक सकती, खटाना ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने कहा, “जब भी स्टेटमेंट देना हो, संसदीय मर्यादा में देना चाहिए. दूसरी बात उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए कि जब कांग्रेस सत्ता में थी तो क्या करते थे. कांग्रेस के कार्यकाल में आपातकाल के दौरान मीडिया की क्या हालत थी, सभी ने देखा. नेताओं, नौजवानों और संसदीय संस्थाओं को नुकसान पहुंचाया गया था. लोगों ने कांग्रेस को नकार दिया है, फ्रस्ट्रेशन में वे ऐसे बयान दे रहे हैं.”
विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर BJP MP ने कहा, “देखिए, सांसदों को लगभग 8 से 10 सत्रों में हिस्सा लेने की इजाजत नहीं दी गई. उन्हें Government और सत्ताधारी पार्टी से सवाल पूछने और जीरो आवर के दौरान अपनी बात रखने का मौका मिलना चाहिए था, लेकिन उन्हें यह मौका नहीं दिया गया. कांग्रेस पार्टी का काम सिर्फ उकसाना और भड़काना है और कांग्रेस को जेन-जी के लिए सहानुभूति कहां से मिलेगी? कांग्रेस ने देश को 2जी जैसे घोटालों में फंसाया. यह पीएम मोदी की ही देन है कि आज के युवा इतने जागरूक, जानकार और सशक्त हैं. जेन-जी के लिए ही दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट सेवा है. रियल टाइम ट्रांजेक्शन भी सबसे ज्यादा होता है. कांग्रेस सिर्फ लोगों को डराती है.”
–
एससीएच/
Skip to content