कानपुर में मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से एक आरोपी घायल, दो मौके से गिरफ्तार

Kanpur, 4 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश के Kanpur देहात में Sunday को Police ने मुठभेड़ के बाद चोरी के मामले में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. Police की कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार अफराधियों के बाद से चोरी हुए आभूषण के अलावा असलहा भी बरामद किया गया है.

Kanpur देहात के अकबरपुर क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने बताया कि 21 सितंबर को कस्बा रूरा में एक व्यक्ति महेश तिवारी के घर में करीब 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की थी. चोरी की तहरीर के आधार पर थाना रूरा पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था. अभियोग पंजीकरण के उपरांतत Police अधीक्षक की ओर से तीन टीमों का गठन किया गया. एसएचओ अकबरपुर, एसओ रूरा और सर्विलांस व एसओजी टीम का गठन हुआ था.

उन्होंने बताया कि Sunday को एसओ रूरा को मुखबिर से खास सूचना मिली थी कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन व्यक्ति बनीपारा से सिठमरा की तरफ जा रहे हैं. इस सूचना पर एसओ रूरा लक्ष्मणपुरवा गांव के समीप नाकाबंदी करके बैठे थे. जैसे ही वे 3 व्यक्ति एक स्कूटी से आते हुए दिखाई दिए तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया.

अधिकारी ने कहा कि Police टीम देखने को बाद आरोपियों ने भागने की कोशिश की और इसी दौरान स्कूटी फिसलकर गिर गई. उनमें से एक आरोपी ने कथित तौर पर Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया. आत्मरक्षार्थ Police टीम की ओर से भी फायर किया गया, जिसमें एक आरोपी घायल हो गया.

घायल आरोपी की पहचान हिमांशु गौतम के रूप में हुई है. अन्य दो व्यक्तियों को Police टीम ने मौके से गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान अविनाश और अजय के रूप में हुई. Police अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के पास से उपरोक्त घटना के संबंध में आभूषण, असलहा और स्कूटी बरामद हुई है. घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. उन्होंने कहा कि फिलहाल मामल में विधिक कार्यवाही की जा रही है.

–

डीसीएच/