कानपुर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Kanpur, 10 सितंबर . उत्तर प्रदेश के Kanpur देहात में Police ने दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. एक आरोपी के पैर में गोली लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों ने बताया कि गोली लगने के बाद एक अपराधी घायल होकर गिर गया, जिसे बाद में पकड़ लिया गया. वहीं, मौके से उसके साथी को भी गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों की पहचान अनिल और कालिका के रूप में हुई है, जो कटेठी के रहने वाले हैं. इनमें से अनिल को Police मुठभेड़ के दौरान गोली लगी, जिसे बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अधिकारियों ने बताया कि Police अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में थाना गजनेर Police ने बलात्कार की घटना का सफल अनावरण किया. मुठभेड़ के दौरान 2 अभियुक्तों को एक देशी तमंचा (315 बोर) और कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया.

सीओ संजय सिंह के अनुसार, Wednesday को थाना गजनेर पर एक व्यक्ति की ओर से सूचना दी गई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ गांव के ही 2 व्यक्तियों की ओर से बलात्कार किया गया है. जिसके संबंध में थाना गजनेर पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया. अगली सुबह, Thursday को मुखबिर की खास सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित दोनों अभियुक्त भागने की फिराक में है.

उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना के बाद इस संबंध में थानाध्यक्ष गजनेर अपनी Police टीम के साथ अभियुक्त की गिरफ्तारी करने के प्रयास में गए. दोनों व्यक्तियों को रोका गया तो वे भागे. इसी बीच, उनकी तरफ से Police टीम पर फायरिंग की गई. इसके बाद Police ने जवाबी कार्यवाही की, जिसमें एक व्यक्ति अनिल के पैर में गोली लगी.

आरोपी अनिल को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है. फिलहाल, Police टीम आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डीसीएच/