कानपुर के घाटमपुर में तार चोर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक बदमाश घायल

Kanpur, 19 अक्टूबर . Kanpur के घाटमपुर सर्किल में नीबिया गांव के पास चेकिंग के दौरान Police और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई. Police की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया. Police ने घायल आरोपी के कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Kanpur के डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि बीते दिनों घाटमपुर सर्किल में ट्रांसफार्मर से संबंधित उपकरण चोरी करने और बिजली के तार काटने की कई घटनाएं सामने आई थीं. इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए उच्चाधिकारियों ने Police को क्षेत्र में चेकिंग और रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे.

इसी क्रम में Sunday देर रात Police टीम नीबिया गांव के आसपास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी. तभी नीबिया की ओर से एक वाहन आता दिखाई दिया. Police ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वाहन में सवार दो लोगों ने रुकने के बजाय वाहन छोड़ दिया और Police टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे.

Police ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की. इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर गिर पड़ा. वहीं, उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. Police ने घायल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किए.

Police ने घायल आरोपी की पहचान पवन के रूप में की है. आरोपी हाल ही में जेल से छूटकर आया था और क्षेत्र में बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह में शामिल था. उसके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी और तार चोरी समेत 10 मुकदमे पहले से दर्ज हैं.

दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए Police की तीन टीमें गठित की गई हैं. Police संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. साथ ही, गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.

Police अधिकारियों के मुताबिक, मुठभेड़ में कार्रवाई करने वाली Police टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है. Police का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के तार और ट्रांसफार्मर के उपकरण चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

–

पीएम