काजीरंगा हादसे पर राष्ट्रपति मुर्मु और अमित शाह ने जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

New Delhi, 13 नवंबर . असम के काजीरंगा में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर President द्रौपदी मुर्मु और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया है. दोनों नेताओं ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media मंच एक्स पर कहा कि काजीरंगा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है. उन्होंने कहा कि इस हादसे में कई बहुमूल्य जिंदगियां चली गईं. शाह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की.

वहीं, President द्रौपदी मुर्मु ने भी इस दुर्घटना पर दुख जताया. President ने कहा कि काजीरंगा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

वहीं, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने घटना को दुखद बताते हुए एक्‍स पोस्‍ट में लिखा कि असम के काजीरंगा में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं और मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. ईश्वर इस घटना से प्रभावित सभी लोगों को हिम्मत और शक्ति प्रदान करें.

कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी सड़क हादसे पर दुख जताया है. उन्‍होंने social media प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पोस्‍ट में लिखा कि असम के काजीरंगा में हुई दुखद सड़क दुर्घटना से बहुत आहत हूं, जिसमें युवा छात्रों सहित कई लोगों की जान चली गई. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. मैं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं और इस दुखद नुकसान को झेल रहे परिवारों को शक्ति मिले, यही कामना करता हूं.

उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मदद की अपील करते हुए कहा कि मैं इस क्षेत्र के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे पीड़ितों और उनके परिवारों को हरसंभव मदद दें और दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहें.

दरअसल, काजीरंगा इलाके में Friday को रोंगाजन के पास एक ट्रक और एक पैसेंजर गाड़ी के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक पैसेंजर ट्रैवलर बोकाखात से नगांव की ओर जा रही थी, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई.

टक्कर बहुत जोरदार थी, जिससे पैसेंजर गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई और कई लोग अंदर फंस गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी में ज्‍यादातर पैसेंजर स्टूडेंट थे, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मरने वालों की पहचान नहीं बताई है.

–

एएसएच/