
रांची, 13 नवंबर . कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर 14 वर्षीय आदिवासी किशोरी के यौन शोषण और दुष्कर्म के आरोपों में First Information Report दर्ज होने के बाद Jharkhand की सियासत में उबाल है. भाजपा ने Friday को रांची में विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में धुर्वा थाने का घेराव कर आरोपी विधायक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.
पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा.
इधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा है कि एक जनप्रतिनिधि पर नाबालिग के यौन शोषण और गर्भपात जैसे गंभीर आरोप लगना चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि बच्ची को पढ़ाई और बेहतर भविष्य का भरोसा देकर विधायक आवास लाया गया, लेकिन वहां उसके साथ कथित तौर पर यौन हिंसा और प्रताड़ना की गई.
साहू ने कहा कि पीड़िता ने विधायक के परिजनों पर भी मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं. उन्होंने राज्य Government से पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद विधायक को गिरफ्तार करने की मांग की.
साहू ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष इस मामले में क्या कार्रवाई करेंगे. उन्होंने Chief Minister हेमंत सोरेन और झामुमो से भी अपना रुख स्पष्ट करने को कहा. साहू ने कहा कि सत्ता और Political प्रभाव किसी को कानून से ऊपर नहीं बना सकते.
धुर्वा थाने के घेराव के दौरान रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा कि आरोप एक जनप्रतिनिधि पर लगे हैं, इसलिए Police को बिना किसी दबाव के सभी पहलुओं की जांच करनी चाहिए. उन्होंने पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करने और साक्ष्यों को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर कार्रवाई की मांग की.
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने कहा कि नाबालिग से जुड़े ऐसे आरोप बेहद गंभीर हैं. पीड़िता को न्याय दिलाना और उसकी पहचान गोपनीय रखना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने आरोपी की गिरफ्तारी, पीड़िता को सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की. भाजपा ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि किशोरी की शिकायत पर रांची के विधानसभा थाने में विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. Police ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच कर रही है.
–
एसएनसी/एएसएच
Skip to content